Fact Check: ₹21 हजार से 31 दिन में लाखों के मुनाफे की बात झूठी, मंत्री व RBI गवर्नर के फर्जी वीडियो वायरल
Fact Check in Hindi: सोशल मीडिया पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और आरबीआई गर्वनर के नाम से वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे लोगों को निवेश करने के सुझाव व मोटे मुनाफे की बात कर रहे हैं। फैक्ट चेक में ये वायरल वीडियो फर्जी निकले हैं।
सोशल मीडिया पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल हो रहे वीडियो MY Financial Project For Indians. Every Citizen of India Who Invests 21000 Rupees in This Project Will Receive 1,50,000 Rupees in The First Month.(अनुवाद-भारतीयों के लिए मेरी वित्तीय परियोजना। इस परियोजना में 21000 रुपये निवेश करने वाले प्रत्येक भारतीय को पहले महीने में 1,50,000 रुपये मिलेंगे।)

एक अन्य वीडियो केंद्रीय वित्त मंत्री एस जयशंकर का वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें वे निवेश की बात कर रहे हैं। वीडियो के साथ लिखा है-By Making a one time Investment of 21000 Rupees. Each Person Receives a Fixed Monthly Income of 400000 Rupees. Approved By The Government. (अनुवाद-21000 रुपये का एकमुश्त निवेश करके प्रत्येक व्यक्ति को 400000 रुपये की निश्चित मासिक आय प्राप्त होती है। सरकार द्वारा अनुमोदित।)
यह भी पढ़ें- Fact Check: सरवन कुमारी ने नहीं क्रैक की UPSC, 145वीं रैंक देख बंटवाई मिठाई, IPS अंशिका वर्मा ने बताया सच
ऑनलाइन ठगी को अंजाम देने वाले लंबे समय से ऐसे वीडियो वायरल करवाकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। PIB Fact Check ने इस पर वीडियो जारी कर लोगों को इस तरह के ऑनलाइन ठगों से बचने की सलाह दी है। लिखा कि -क्या आपने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन्वेस्टमेंट को लेकर सुझाव दे रहे केन्द्रीय वित्त मंत्री, केन्द्रीय विदेश मंत्री और आरबीआई गवर्नर की वीडियो देखी है? इनमें फेमस पर्सनैलिटीज मुनाफे के तरीके बता रहे हैं...। पैसे इन्वेस्ट करने से पहले ऐसे प्रमोशनल कंटेन्ट की वास्तविकता जानिए इस वीडियो के माध्यम से ...।
वायरल वीडियो का सच क्या?
पीआईबी फैक्ट चेक के वीडियो में बताया गया है कि 'प्रतिमाह 21 हजार रुपए का निवेश करिए और डेढ़ लाख से अधिक तक का मुनाफा। 21 हजार का ही निवेश करेंगे तो आपको 31 दिन में 1 लाख 95 हजार का मुनाफा होगा। रोजाना पैसे कमाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निवेश करना जरूरी है। '
यह भी पढ़ें- Fact Check: गुर्जर समाज के इन 18 युवकों ने इस बार क्रैक नहीं की UPSC, लोग पुरानी सूची पर कर रहे प्राउड फील
'वीडियो में आगे बताया गया है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निवेश के सुझाव देते वित्त मंत्री, विदेश मंत्री और आरबीआई गर्वनर के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो में फेमस पर्सनैलिटीज इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म का प्रमोशन कर रहे हैं। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का सुझाव दे रहे हैं। लेकिन ये सारे वीडियो फेक हैं।'
यह भी पढ़ें- Fact Check: रेलवे ट्रैक बम लगाते पकड़े गए युवकों का मुर्शिदाबाद हिंसा व RSS से नहीं संबंध, दावा फर्जी
फैक्ट चेक में पता चला कि ये वीडियो डिजिटली ऑटर्ड हैं। वीडियो में दिखाए दे रहे शख्स के लीप मुवमेंट को एआई टूल का इस्तेमाल करके ऑडियो के साथ मिलाया गया है। ताकि असली जैसा लगे। शख्स की रियल वॉयस कॉपी की जाती है। इस तरह के वीडियो में आवाज, बैकग्राउंड एवं विजुअल से छेड़छाड़ करके उन्हें बदल दिया जाता है।

Fact Check
दावा
21 हजार का निवेश करने पर 150000 से ज्यादा का मुनाफा।
नतीजा
दावा झूठा है। वित्त मंत्री, विदेश मंत्री व एस जयशंकर के वायरल वीडियो फेक हैं।












Click it and Unblock the Notifications