Fact Check: सरवन कुमारी ने नहीं क्रैक की UPSC, 145वीं रैंक देख बंटवाई मिठाई, IPS अंशिका वर्मा ने बताया सच
Fact Check of Sarvan Kumari UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को जारी किया गया। यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने AIR 1 हासिल की। टॉपर्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी तरह से यूपी की एक युवती सरवन कुमारी का भी यूपीएससी में चयन होने का दावा किया गया, जो वन इंडिया हिंदी के फैक्ट चेक में गलत निकला है।
सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Dinesh_Kumar_उत्तर प्रदेश ..(मेरठ) नाम की आईडी से की गई यह पोस्ट देखिए, जिसमें एक युवती की तस्वीर है और कैप्शन में लिखा है...

नाम सृष्टि(सरवन कुमारी)
वर्तमान पद-पंचायत सहायक
उपलब्धि-IAS
UPSC रैंक-145
पंचायत-नौरंगपुर(रुद्रपुर)
ब्लॉक-आलमपुर जफराबाद(बरेली)
आज आपने स्वयं को साबित कर,खुले आसमान चमकते तारे के रूप में स्थापित किया है।
आपकी मेहनत एवं आपके माता पिता को उपलब्धि की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

ठीक इसी तरह की पोस्ट यूपीएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद 22 अप्रैल 2025 को रात साढ़े 9 बजे फेसबुक पर Nagendra Kumar के नाम से की गई है। दोनों पोस्ट व फोटो समान है।
सरवन कुमारी ने खुद को सृष्टि बताकर मिठाई बंटवाई
वनइंडिया फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल शुरू की। सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खंगाले। एक्स (ट्विटर) पर पत्रकार Sachin Gupta की पोस्ट मिली, जिसमें उन्होंने दो तस्वीरें शेयर करते हुए एक सरवनी कुमारी और दूसरी सृष्टि की होने का दावा किया।

साथ ही पोस्ट में जानकारी दी कि बरेली, UP की सरवन कुमारी ने खुद को सृष्टि बताकर मिठाई बंटवा दी। नेता बधाई देने घर पहुंच गए। मीडिया इंटरव्यू भी छप गए। भांडा फूटता देख सरवन कुमारी ने पुलिस में शिकायत दी है किसी ने उसके नाम का गलत MSG वायरल किया था। जबकि असली सृष्टि बिहार की रहने वाली है।

यूपी के रुद्रपुर गांव की रहने वाली है सरवन कुमारी
यूपीएससी में चयन नहीं होने के बावजूद मिठाई बंटवा देने वाले दावे की पड़ताल में आगे बढ़े और सरवन कुमारी व सृष्टि कीवर्ड से गूगल में सर्च किया। हमें अमर उजाला की 24 अप्रैल को प्रकाशित खबर मिली। खबर में बताया गया है कि सरवन कुमारी यूपी के बरेली जिले के भमोरा के गांव रुद्रपुर की रहने वाली है। वह पंचायत सहायक पद पर कार्यरत है।
यह भी पढ़ें- मीणा समाज के अभ्यर्थी UPSC में मचा रहे 'गदर', हर साल 30 से ज्यादा Topper, ज्यादातर बनते IAS-IPS
बिना कोचिंग यूपीएससी पास करने का दावा
गांव रुद्रपुर में किसान ओमकार सिंह की बेटी ने 22 अप्रैल 2025 को यूपीएससी की सीएसई 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद सरवन कुमारी ने दावा किया था कि रिजल्ट पीडीएफ में AIR 145 पर जिस सृष्टि को उत्तीर्ण दिखाया गया है वह खुद है। उसने यह भी कहा कि बिना कोचिंग के यूपीएससी पास की है।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताई सच्चाई
सरवन कुमारी ने दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने बरेली की एसपी साउथ आईपीएस अंशिका वर्मा को कॉल किया। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि सरवन कुमारी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 तो दी थी, मगर सरवन कुमारी का चयन नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- Fact Check: गुर्जर समाज के इन 18 युवकों ने इस बार क्रैक नहीं की UPSC, लोग पुरानी सूची पर कर रहे प्राउड फील
वनइंडिया से बातचीत में आईपीएस अंशिका वर्मा ने बताया कि सरवन कुमारी ने भमोरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि यूपीएससी रिजल्ट आने के बाद किसी ने 145 रैंक पाने वाली बिहार की सृष्टि के नाम से उसके चयन होने का गलत मैसेज सोशल मीडिया में वायरल करवाया दिया।

Srishti AIR 145 UPSC: सृष्टि ने चौथे प्रयास में पाई सफलता
सरवन कुमारी का दावा झूठा साबित होने पर हमने बिहार की सृष्टि की पड़ताल शुरू की। हमने गूगल पर '145 रैंक पाने वाली बिहार की सृष्टि' कीवर्ड से सर्च किया तो एनबीटी की एक खबर मिली, जिसमें बताया गया है कि सृष्टि को साल 2025 में चौथे प्रयास में सफलता मिली है।

तीसरे प्रयास में एक नंबर से रहीं सृष्टि
बिहार की सृष्टि के पिता विजय कुमार सिंह बिजनेसमैन और मां ममता कुमारी हाउसवाइफ हैं। यूपीएससी में तीसरे प्रयास में सृष्टि केवल एक नंबर से चूक गई थीं। उनका नाम रिजर्व लिस्ट में आते-आते रह गया था।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में की नौकरी
सृष्टि ने बीटेक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा (बीआईटी मेसरा) से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इससे पहले 10वीं में 10 सीजीपीए और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी भी की। नौकरी के दौरान यूपीएससी की तैयारी शुरू की।
यह भी पढ़ें- Fact Check: तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने रश्मिका मंदाना से नहीं की शादी, माला पहने की फर्जी फोटो वायरल
यह भी पढ़ें- Fact Check: फिजिक्सवाला से फ्री में NEET व CUET कोचिंग का दावा सही, दिल्ली सरकार ने किया MOU

Fact Check
दावा
बरेली की सरवनी कुमारी ने यूपीएससी सीएसई 2024 में 145वीं रैंक हासिल की।
नतीजा
145वीं रैंक सरवन कुमारी को नहीं बल्कि बिहार की सृष्टि को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications