Delhi Election 2025 Dates: बज गया दिल्ली का चुनावी बिगुल, जानिए क्या हैं अहम मुद्दे?
Delhi Election 2025 Dates : दिल्ली चुनाव का बिगुल बज चुका है, चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में एक ही चरण में चुनाव होंगे, दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग 8 को नतीजे घोषित होंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। सड़क से लेकर सुरक्षा तक के मुद्दे इस बार के चुनाव ((Delhi Election 2025) में हावी हैं तो वहीं इस बार का चुनाव तीन दलों के बीच होने वाला है और ये दल हैं आप, भाजपा और कांग्रेस।

दिल्ली चुनाव के प्रमुख मुद्दे (Delhi Election 2025 Dates)
- शिक्षा और स्वास्थ्य इस बार के चुनाव के अहम मुद्दे हैं। दिल्ली दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्य क्या जनता को अच्छे लगे या नहीं, इसका पता चुनावी रिजल्ट बताएंगे।
- सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों की सफलता या असफलता प्रमुख चुनावी हैं।
- राजधैानी में बढ़ता प्रदूषण और यमुना नदी की सफाई जैसे मुद्दे भी इस बार के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
- बिजली और पानी के क्षेत्र में किए गए कार्य भी चुनावी मुद्दा है।
- महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी चुनावी चर्चा में शामिल हैं।
प्रमुख दल और उनके नेता (Delhi Election 2025 Dates)
- आम आदमी पार्टी (AAP): मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, AAP ये चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल का जेल जाना और फिर सीएम की गद्दा छोड़ना और जनता के लिए जीने का दावा करना क्या उन्हें फिर से दिल्ली की राजगद्दी दिलाएगा?
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): बीजेपी, जो दिल्ली में सत्ता हासिल करने का सपना देख रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने राष्ट्रीय एजेंडे को दिल्ली में लागू करने का प्रयास करेगी, एक बार फिर से दिल्ली चुनाव पीएम के ही फेस पर लड़ रही है।
- कांग्रेस: कांग्रेस पार्टी, जो कि लंबे वक्त से सत्ता से बाहर है, वापसी की कोशिश करेगी। इंडिया ब्लॉक में वो और आप पार्टी साथ हैं लेकिन दिल्ली के रण में दोनों आमने-सामने हैं।
चुनावी रणनीतियां (Delhi Election 2025 Dates)
- AAP: अपने काम के आधार पर जनता से वोट मांग रही है, दावा है कि दिल्ली के विकास के लिए काम किया है।
- BJP: राष्ट्रीय मुद्दों और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का फायदा उठाने की कोशिश।
- कांग्रेस: अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए जमीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications