CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! किस तारीख को जारी होगा परिणाम? ये रहा स्कोर चेक करने का तरीका
CBSE की 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आ सकती है। परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और माना जा रहा है कि यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इस बार सेकेंड बोर्ड परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे या फिर कंपार्टमेंट के कारण दोबारा परीक्षा में शामिल हुए थे।
बोर्ड की इस व्यवस्था से छात्रों को एक और मौका मिला है, जिससे वे बेहतर अंक हासिल कर सकें और अपनी आगे की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रख सकें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र घर बैठे ऑनलाइन अपने अंक देख सकेंगे और डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे।

जून के चौथे सप्ताह में आ सकता है रिजल्ट
CBSE ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जून के चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। यह परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी खुद रख रहे हैं NEET पर नजर' शिक्षा मंत्री ने छात्रों को दिया भरोसा, कहा- समय पर आएगा रिजल्ट
6.8 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल CBSE ने छात्रों को अतिरिक्त अवसर देने के उद्देश्य से सेकेंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया। इससे उन छात्रों को फायदा हुआ जो अपने पहले परिणाम से संतुष्ट नहीं थे और अंक बढ़ाना चाहते थे। वहीं कंपार्टमेंट श्रेणी के स्टूडे़ट्स को भी बिना एक साल गंवाए अगली कक्षा में आगे बढ़ने का मौका मिला। इस परीक्षा में करीब 6.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
कई प्लेटफॉर्म पर मिलेगा रिजल्ट
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र कई माध्यमों से अपना परिणाम देख सकेंगे। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker, UMANG ऐप, SMS सेवा और IVRS के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन दिखाई जाने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी।
स्कूल से मिलेगी मूल मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को तुरंत डिजिटल और प्रोविजनल मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं मूल मार्कशीट और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। ऐसे में छात्रों को अपने स्कूल की ओर से जारी सूचना पर भी नजर रखनी होगी।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले-
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
इसके बाद Class 10 Second Board Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
छात्र अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंट भी सुरक्षित रख सकते हैं।
DigiLocker से ऐसे देखें मार्कशीट
छात्र DigiLocker की वेबसाइट www.digilocker.gov.in या मोबाइल ऐप पर लॉगिन कर सकते हैं। जिन छात्रों का अकाउंट नहीं है, वे मोबाइल नंबर और आधार की मदद से नया अकाउंट बना सकते हैं। लॉगिन करने के बाद Education सेक्शन में जाकर CBSE विकल्प चुनना होगा। इसके बाद रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं निसर्ग अधिकारी? CBSE OSM पोर्टल की कमी ढूंढने वाले यंग रिसर्चर को IIT कानपुर ने दी बड़ी जिम्मेदारी












Click it and Unblock the Notifications