बुध के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए करें खास उपाय
नई दिल्ली। 9 मई 2020 को बुध अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है। बुध मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। अलग-अलग राशियों पर तो इसका प्रभाव होगा ही, जिन लोगों की जन्मकुंडली में बुध वक्री है, पाप ग्रहों के साथ है या कमजोर है तो उन्हें इस गोचर के दौरान अनेक सावधानियां रखने की आवश्यकता है। बुध ग्रह का संबंध कम्युनिकेशन, नेटवर्किंग, विचार, व्यापार, विद्या, बुद्धि और धन से होता है। किसी जातक की जन्मकुंडली में इसकी दशा और गोचर में खराब स्थिति होने पर धन हानि, व्यापार में परेशानी, कमजोर निर्णय क्षमता, चर्म रोग, कुष्ठरोग, कैंसर, विवाद, संघर्ष आदि होते हैं। यदि आपकी जन्मकुंडली में भी बुध खराब प्रभाव दे रहा है तो इस गोचर के दौरान आप नियमित रूप से नीचे लिखे हुए उपाय करें।

बुध खराब होने पर ये होते हैं अशुभ प्रभाव
- किसी जातक की जन्मकुंडली में बुध कमजोर और पापग्रह युक्त होने पर व्यक्ति को दांतों से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- बुध खराब होने पर या अशुभ स्थिति में होने पर व्यक्ति की सूंघने की शक्ति कमजोर हो जाती है।
- बुध ग्रह के बुरे प्रभाव से व्यक्ति को त्वचा संबंधी और भीतरी रोग, गुप्त रोग होने की आशंका रहती है।
- बुध ग्रह के बुरे प्रभाव के कारण व्यक्ति को व्यापार-व्यवसाय या नौकरी में भी हानि हो सकती है।
- खराब बुध के कारण व्यक्ति की निर्णय क्षमता कमजोर हो जाती है और उसका अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रहता।
- वाणी खराब होने पर उसके अपने ही उसके विरोध में खड़े हो जाते हैं।
यह पढ़ें: बुध का राशि परिवर्तन 9 मई को, वृषभ राशि में प्रवेश करेगा बुध

कैसे करें बुध को अनुकूल
- घर में कटी-फटी धार्मिक पुस्तकें, भगवान की खंडित मूर्तियां, खंडित तस्वीरें आदि नहीं रखना चाहिए। इन्हें जल में विसर्जित कर दें।
- 21 बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में मूंग की दाल के लड्डु का भोग लगाए और इन्हें प्रसाद के रूप में बच्चों में बांट दें।
- घर में तुलसी का पौधा लगाएं। नियमित उसमें जल अर्पित करें और शाम के समय पौधे के समीप दीपक लगाएं।
- तुलसी पत्र को जल में डालकर उस जल का सेवन प्रतिदिन करें।
- बुध के कारण व्यक्ति कर्ज में भी फंस जाता है। यदि कर्ज खत्म करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन किसी किन्न्र को कुछ धन दान में दें और उसमें से कुछ पैसा उससे वापस मांग लें।

बुध को अनुकूल बनाने के लिए गाय की सेवा करें
- बुध को अनुकूल बनाने के लिए गाय की सेवा करें। बुधवार के दिन विशेष रूप से हरा चारा गाय को खिलाएं।
- बुध की महादशा चल रही हो तो मां दुर्गा तथा भगवान गणेश जी की पूजा करें।
- बुध को अनुकूल बनाने के लिए गणेशजी की हरे रंग की मूर्ति का नियमित पूजन करें। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
- घर में बुध यंत्र की स्थापना करें और पन्न्ा धारण करें।
- नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से बुध का पूर्ण शुभ प्रभाव प्राप्त होता है।
More From
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications