गुस्सैल होते हैं मंगलवार को जन्मे व्यक्ति
आप नयें विचारों का समर्थन करने वाले तथा रूढ़वादिता को नष्ट करने वाले तथा सदा प्रगति के मार्ग पर चलने वाले कहे जाते है। आपको अनुशासन विशेष प्रिय होता है। आपको सभी प्रकार की भौतिक सफलता तो मिलेगी परन्तु लापरवाही करने पर वही सफलता आपके विनाश का कारण भी बन सकती है। आप अपनी प्रशंसा सुनने के बहुत इच्छुक रहते है।
आप अनोखे कार्य दिखाकर विश्व में अपना नाम फैलाना चाहेंगे, पहाड़ व पर्वतों की खोज व मौत के आगोश से निकलना, ठण्डे प्रदेशों में घूमना-फिरना खेज करना तथा खतरनाक इलाकों में जाना आपका स्वभाव है। आपको जीवन में कई बार दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
आपके वैवाहिक जीवन में समय-समय पर विरोधाभास की स्थिति आती रहेगी। पत्नी आपके विचारों से सहमत नहीं रहेगी। आपकी वाणी में ऐसी दृढ़ता है कि आपकी वाणी सुनकर लोग आकर्षित हो जायेंगे। आप राजनीति व प्रशासनिक क्षेत्र में भी अच्छा कार्य कर सकते है।
स्वास्थ्य- मंगलवार को जन्मे व्यक्तियों को निम्न प्रकार के रोग होने की सम्भावना रहती है। जैसे- ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया, माइग्रेन, मांसपेशियों से सम्बन्धित परेशानी आदि।
स्त्रियों का स्वभाव- इस वार को जन्मी स्त्रियों का मुख लाल, गोल चेहरा, तथा माथे पर सदा तनाव की रेखायें बनी रहती है। ये पुरूषों की तरह बोलने वाली, साहसी व प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ-साथ चलने वाली होती है। वैवाहिक जीवन में इनका अपने पति पर विशेष प्रभाव रहता है। ये अपनी जुझारू प्रकृति के कारण हर कार्य में सफलता प्राप्त कर लेती है। आप अत्यधिक रूढ़वादिता या आडम्बर में विश्वास नहीं करती है। इन्हे क्रोध भी जल्दी आता है और शान्त भी शीघ्र ही हो जाती है।
शुभ दिन- मंगलवार को जन्मे व्यक्तियों के लिये मंगलवार विशेष शुभ होता है तथा गुरूवार व शुक्रवार भी शुभ होते है।
शुभ महीना- इन जातकों के लिये मार्च, अप्रैल व 31 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक का समय विशेष लाभप्रद रहता है। इस समय यह कोई भी कार्य प्रारम्भ कर सकते है।
व्रत और मन्त्र- आप मंगलवार का व्रत रखें तथा हनुमान जी की आराधना करें। प्रातःकाल उठकर आप- हूम हरि हं हं हरये नमः हुम हरि। इस मन्त्र की एक माला प्रतिदिन जाप करें।
कल यानी 24 अगस्त को पढ़ें बुधवार को जन्में लोगों के बारे में
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख













Click it and Unblock the Notifications