चर्चा में रहते हैं सोमवार को पैदा होने वाले लोग

वनइंडिया-हिन्‍दी पर आपके लिए एक नई सीरीज। हमरो ज्‍योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्‍ला बतायेंगे लोगों के व्‍यक्तित्‍व के बारे में, उनके जन्‍म दिन के अनुसार। आज हम बतायेंगे सोमवार को पैदा हुए लोगों के बारे में।

जिन व्यक्तियों का जन्म सोमवार के दिन हुआ है। उन पर चन्द्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है क्‍योंकि इस दिन चन्द्रमा अपनी पूर्ण सत्ता में रहता है। इस दिन जन्म लेने वाले जातक अधिक परिश्रम करने वाले होते हैं किन्तु इनका भाग्य पक्ष प्रबल न होने के कारण इनके श्रम का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है। फिर भी ये अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण इमानदारी से कार्य करते-करते ऊंचे पदों पर पहुंच जाते है।

ये जातक हमेशा समाज में चर्चा का विषय बने रहते है लेकिन इनका पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं रहता है। काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है परन्तु बाहरी लोग समझते हैं कि इनका जीवन सफल चल रहा है। चन्द्र से सम्बन्ध होने के कारण आपका मन चंचल रहेगा तथा निरन्तर आपके विचार बदलते रहेंगे। किसी भी कार्य को पूरा किये बिना ये लोग दूसरे कार्य को आरम्भ कर देते है। यही स्वभाव इनकी सफलता में बाधक बनता है।

आपकी स्मरण शक्ति बहुत तेज होती है फिर भी आप में धैर्य की बहुत कमी होती है। आप अत्यधिक भावुकता के कारण थोड़ी सी असफलता से ही आप परेशान हो जाते है। स्त्रियों के मामलें में आप बहुत शालीन होंगे व आपका तालमेल भी स्त्रियों से अधिक बैठेगा क्योंकि आपका स्वभाव स्त्रियों से मेल खायेगा। आपका भाग्योदय नदीं या समुद्र के किनारे होगा।

स्त्रियों का स्वभाव- जिन स्त्रियों का जन्म सोमवार के दिन होता है। उनका रंग गोरा, मित्र प्रकृति वाली, परोपकारी, तीर्थयात्रा, प्रेमी, भावुक, संवेदनशील, मधुर व कल्पनालोक में जीने वाली सुन्दर स्त्रियां होती है। इनका साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रहता है। आप सुन्दर व आकर्षणशील होंगी इसलिए आप दूसरों को अपनी ओर जल्दी आकर्षित कर लेती है। आप बोलने में अति चतुर होती है। आपके स्तनों के मध्य काला या लाल तिल हो सकता है। जिनके पेट पर काला तिल होता है उन स्त्रियों के बच्चे अधिक होते है। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य ही कहा जायेगा।

स्वास्थ्य- आपको पेट से सम्बन्धित रोग अकसर परेशान करेंगे। जैसे- गैस, आंतों में सूजन, पीलिया आदि।

शुभ दिन- सोमवार का दिन आपके लिये विशेष अनुकूल रहेगा। गुरूवार व रविवार भी आपके लिये अच्छा रहेगा।

शुभ महीना- 20 जून से 27 जुलाई तक यह समय आपके लिये विशेष शुभ रहेगा। इस समय आप कोई भी कार्य आरम्भ कर सकते है।

अशुभ महीना- जनवरी, फरवरी व दिसम्बर का महीना आपके लिये अनुकूल नहीं है।

शुभ रत्न- चांदी की अंगूठी में 7 रत्ती का मोती या चन्द्रमणि कनिष्ठा अंगुली में सोमवार के दिन शुद्ध करके धारण करें।

व्रत और मन्त- आप सोमवार का व्रत रख सकते है तथा शिव जी की उपासना करनी चाहिए। प्रातःकाल उठकर, ऊँ श्रीं श्रीं चं चन्द्राय नमः की एक माला का प्रतिदिन जाप करने से आपके संकट दूर होंगे।

कल यानी 23 अगस्‍त को हम बतायेंगे उन लोगों के बारे में जिनका जन्‍म मंगलवार को हुआ है।

आप किस दिन हुऐ थे पैदा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+