Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संकोची होते हैं शनिवार को जन्में व्यक्ति

शनिवार को जन्में व्यक्तियों के जीवन व व्यक्तित्व पर शनि ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। शनि एक सौम्य,अनुशासनशील व धीमी गति का ग्रह है जो एक राशि में लगभग 2 वर्ष 6 माह तक रहता है। इसलिए आपका स्वभाव, संकोची अनुशासन प्रिय व यथार्थवादी होगा।

1-आपका प्रत्येक कार्य बड़ी धीमी गति से होता है जिसके कारण लोग आपको आलसी व लापरवाह कहेगे।
2-जब कोई आपके गुणों को प्रकट करने को कहता है तो, आप संकोच भाव से कुछ ही प्रकट कर पाते है।
3-आप किसी भी कार्य को करने की सुन्दर योजना बनायेंगे परन्तु उन योजनाओं के अनुरूप आप कार्य नहीं कर पायेंगे, इसलिए आप सभी प्रकार के संकोच व आलस्य को त्याज्य कर दें अन्यथा आपको जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पडे़गा।
4-यदि कोई भी व्यक्ति आपका थोड़ा सा भी अपमान कर दे, तो वह बात आप जिन्दगी भर भूल नहीं पायेगें।
5-आपको सभी कार्यो में सफलता मिलेगी। परन्तु संघर्ष से मुंह नहीं मोडेगे। इसलिए आपको संकट, विपत्ति व कठिनाईयां अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं कर पायेंगी
6-आपका कोई कितना भी विरोध करे परन्तु आप उस विरोध से घबरायेंगे नहीं।
7-आपका जितना विरोध किया जायेगा आप उतना ही सफलता की ओर बढ़ते जायेगे।
8- आप एक अच्छे पे्रमी होंगे, अतः प्रेम करने की कला में आप निपुण होगे।
9-आपके जीवन में कितने ही कष्ट क्यों न आये,परन्तु आप अपने हंसमुख स्वभाव के कारण विचलित नहीं होगे।
10-आपके अन्दर बाहरी प्रदर्शन की कला नहीं होगी और न ही आप किसी बाहरी दिखावे को पसन्द करेगें आप अपने को जैसा है वैसा ही दिखाना पसन्द करेगें।
11-आपके वैवाहिक व पारिवारिक जीवन में काफी उतार -चढ़ाव वाली स्थिति बनी रहेगी।

स्त्रियों का स्वभाव-

1-शनिवार को जन्म लेने वाली स्त्रियां या तो एकदम गेहुये रंग की होगी या एकदम काली होगी।
2-आपका झुकाव ईश्वर की तरफ विशेषकर रहेगा।
3-आपका चेहरा सौम्य व गम्भीर होगा तथा आप एक दम पतली या फिर मोटी होगी।
4-आपका पति सुन्दर व आकर्षक व्यक्तित्व का होगा, जिसपर आपका पूर्ण अधिकार रहेगा। सास ससुर व परिवार के लोग आप पर विश्वास करेंगे।
5-घरेलू कार्य करने में आपकी गति बहुत धीमी होगी, जिसके कारण घर के लोग टोक-टाक कर सकते हैं।
6-आप कोई भी कार्य बड़े धैर्य, लगन व समर्पित भाव से करेंगी। स्वास्थ्य-आपको आंतो के रोग, कोष्टवद्धता, गठिया, कमर दर्द, हाथ पैरों में दर्द, सफेद दाग और बवासीर आदि रोग होने की आशंका रहेगी।
शुभ दिन- शनिवार, शुक्रवार व बुधवार आपके लिए शुभ रहेगें।
शुभ महीना- 20 सितम्बर से 25 अक्टूबर तथा 20 जनवरी से 20 फरवरी तक का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
अशुभ महीना-दिसम्बर, जून, मार्च और अपै्रल ये महीने आपके लिए शुभ नहीं है।
शुभ रत्न : आपके लिए शुभ रत्न हैं -नीलम, लहसुनिया, फिरोजा और काला मोती आप इनमें से किसी भी रत्न को चांदी की अंगूठी में मध्यमा अंगुली में शनिवार के दिन धारण कर सकते हैं।
व्रत और मंत्र- आप शनि देव या कृष्ण जी की उपासना व ध्यान कर सकते हैं। शनिवार का उपवास आपके लिए अच्छा रहेगा।
आप प्रातः काल उठकर निम्न मंत्र की-ऊंॅ ऐं हीं श्रीं श्नैष्चराय नमः की एक माला प्रतिदिन जाप करें।

आप किस दिन हुऐ थे पैदा
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+