AI vs Gut Feeling: मशीनें अब आपको देंगी सलाह, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिल-दिमाग की जंग में बनेगा रेफरी!
AI vs Gut Feeling: गट फीलिंय या अंतरात्मा की आवाज के आधार पर हम सबने जिंदगी में कभी न कभी फैसला जरूर करते हैं। बहुत से लोगों की जिंदगी में ऐसे मौके भी आते हैं कि दिल और दिमाग के बीच किसी एक बात को लेकर जंग छिड़ी रहती है। ऐसे वक्त में हम अपने परिवार या करीबी दोस्तों से सलाह लेते हैं। आज हमारी जिंदगी में टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा हाथ है और आने वाले दिनों में मशीनें इंसानी सलाहकार के तौर पर भी काम कर सकती हैं।
अब आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस आपके लिए सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं। एआई डेटा के लाखों पॉइंट्स को सेकंड्स में प्रोसेस कर के आपको तथ्यों की जानकारी देती है और हमारा विवेक या इंसानी समझ के पास अपने तर्क और भावनाएं होती हैं। अब नौकरी हो या दोस्ती या निजी जिंदगी से जुड़े फैसले, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी मदद करेगा। जानें कैसे यह तकनीक आपकी उलझन कम कर सकती है।

AI vs Gut Feeling:डेटा बनाम अनुभव
एक रिसर्च के अनुसार, कॉर्पोरेट सेक्टर में लिए गए 60% बड़े निर्णयों में आज भी अंतिम निर्णय गट फीलिंग या भावनाओं या आंतरिक आवाज के आधार पर ही लिया जाता है। खास तौर पर जब डेटा एकदम स्पष्ट न हो। वहीं हेल्थ सेक्टर में अब AI आधारित डायग्नोस्टिक टूल्स डॉक्टरों की फर्स्ट ओपिनियन को चुनौती देने लगे हैं। AI की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पीड और निष्पक्षता है। यह भावनात्मक स्थितियों, सामाजिक संदर्भ या व्यक्तिगत मूल्यों को नहीं समझ सकता। उदाहरण के लिए, AI यह नहीं जान सकता कि किसी करियर चॉइस के पीछे आपके बचपन का सपना छिपा है।
यह भी पढ़ें: AI Confession Booths: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो सकता है हमराज! जानें कैसे करती है यह तकनीक काम
गट फीलिंग को भी वैज्ञानिकों ने कभी नहीं नकारा
गट फीलिंग या अंदर की आवाज जिसे कहते हैं उसे वैज्ञानिक भाषा में 'Intuitive Intelligence' कहा जाता है। इतिहास गवाह है कि दुनिया में क्रांति से लेकर सत्ता परिवर्तन और बड़े आंदोलनों के पीछे किसी शीर्ष नेता की आत्मा की आवाज कहीं न कहीं जिम्मेदार रही है। यह हमारे अनुभव, अवचेतन और भावनाओं का मिश्रण है। कई बार यह हमें 'गलती होने से पहले' आगाह कर देता है, खासकर उन फैसलों में जहां इंसानी भावनाएं और रिलेशनशिप्स इन्वॉल्व हों।
विशेषज्ञों का मानना है कि "AI + Gut" का मेल सबसे प्रभावशाली साबित हो सकता है। AI डेटा का एनालिसिस करे और इंसान अंतिम फैसला ले। यह मॉडल हेल्थकेयर, क्रिएटिव इंडस्ट्री और नीति निर्माण में सफल हो रहा है।
इतना तो तय है भविष्य न तो पूरी तरह AI के हवाले होगा, न ही सिर्फ इंसानी अनुमान पर टिकेगा। सही संतुलन ही सही निर्णयों की कुंजी बन सकता है।
यह भी पढ़ें: AI Memory: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अब आपकी यादें भी होंगी डिजिटल, जानें इस तकनीक के बारे में सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications