Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 6 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs अफगानिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 6 June: आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी 6 जून से रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी नई शुरुआत करने जा रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच आज सुबह 9:30 बजे से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लनपुर) में खेला जाएगा। यह मैदान भारत का 31वां आधिकारिक टेस्ट वेन्यू बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस किया जाना है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका (Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 6 June)
नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई पिछली टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया पहली बार हेड कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में नियमित सीनियर्स की गैरमौजूदगी में कप्तानी की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल संभाल रहे हैं, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका में हैं। इस टेस्ट सीरीज के लिए घोषित 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड में आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) का खास दबदबा देखने को मिल रहा है।

टीम में गुजरात टाइटंस के 7 खिलाड़ी
टीम में गुजरात के कुल 7 खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल और साई सुदर्शन टूर्नामेंट के टॉप-3 रन-स्कोरर्स में शामिल रहे थे। कप्तान शुभमन गिल के लिए यह मुकाबला बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है। गिल अपने टेस्ट करियर में 3,000 रन पूरे करने से महज 157 रन दूर हैं। अपनी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वे इस मैच में इस आंकड़े को पार करना चाहेंगे।
8 साल पुराना इतिहास दोहराने की चुनौती
दोनों देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट में अब तक केवल एक ही मुकाबला खेला गया है। साल 2018 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए उस ऐतिहासिक मैच में अफगानिस्तान ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तब अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने अफगानिस्तान को महज दो दिनों के भीतर एक पारी और 262 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी थी। अफगानिस्तान की टीम आज आठ साल पुराने उस खराब रिकॉर्ड को सुधारने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि भारत अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगा।
मैच कब, कहां और कैसे देखें?
तारीख और समय: 6 जून से 10 जून तक, प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से खेल शुरू होगा।
टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) और डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर लाइव देखा जा सकता है।
डिजिटल स्ट्रीमिंग: मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 'जियोहॉटस्टार' (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।















Click it and Unblock the Notifications