AI Confession Booths: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो सकता है हमराज! जानें कैसे करती है यह तकनीक काम
AI Confession Booths: आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी और गलाकाट प्रतिस्पर्धा में बहुत से लोग अपने मन की बात किसी से कह नहीं पाते हैं। अपना गुस्सा, डर, बेचैनी जमा करते चले जाते हैं और कई बार इस वजह से मेंटल हेल्थ, एंग्जाइटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आज मशीनें जब जिंदगी के हर हिस्से में शामिल हो गई हैं, तो वह आपकी हमराज़ भी बन सकती हैं। 21वीं सदी की सबसे हैरान करने वाली सच्चाई में यह भी हो सकती है। इंसान अब अपने सबसे गहरे राज़ एक मशीन को बता रहा है।
मशीनों से अपने मन के राज़, गुस्सा या तकलीफ़ कहने के पीछे एक वजह है कि आपको किसी जजमेंट का डर नहीं रहता है और न कोई शर्मिंदगी होती है। AI Confession Booths यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस डिजिटल 'इमोशनल काउंसलर' अब एक विकल्प बनकर उभर रहे हैं। जानें यह क्या है और कैसे काम कर रहा है।

AI Confession Booths क्या होते हैं?
यह विकल्प उन लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है जो अपने भावनात्मक बोझ को साझा करना तो चाहते हैं, लेकिन किसी इंसान पर भरोसा नहीं कर पाते। ये बूथ्स या ऐप्स ऐसे AI सिस्टम्स से लैस हैं जो यूजर की बातें सुनते हैं, उन्हें सहानुभूति के साथ रिस्पॉन्ड करते हैं और कभी-कभी काउंसलर की तरह गाइड भी करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि लोग मशीन से ज़्यादा ईमानदारी से अपने गुनाह, पछतावे, अफेयर, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और यहां तक कि धार्मिक सवाल भी शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: AI Fashion Models: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार मॉडल करेंगे रैंप वॉक, फैशन वर्ल्ड में भी खत्म होंगी जॉब?
विशेषज्ञों की मानें तो AI के साथ बातचीत करने में लोग ज्यादा खुलते हैं। उन्हें मालूम होता है कि सामने कोई इंसान नहीं है जो उनकी बातों को लेकर राय बनाएगा या उन्हें जज करेगा। यही कारण है कि Gen Z से लेकर 40+ उम्र के लोग भी अब इन टूल्स का इस्तेमाल करने लगे हैं।
AI Confession Booths की अपनी सीमाएं हैं
एआई या चैटबॉट्स की अपनी सीमाएं हैं। यहां संवाद संभव नहीं है, क्योंकि आप एक मशीन के साथ अपने दिल की बात रखते हैं। इसके अलावा, ऐसे सवाल भी हैं कि क्या AI की ये इमोशनल टूल्स हमें मानसिक शांति देंगे या हमें और अधिक आभासी दुनिया में धकेल देंगे? टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यदि इन टूल्स का सही उपयोग हो, तो ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकते हैं। लोग इन्हें ही अपना इकलौता सहारा बना लें, तो भावनात्मक अलगाव और सोशल आइसोलेशन बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: AI Past Life Simulator: पिछले जन्म में किसान थे या राजा? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मिलेगा जवाब












Click it and Unblock the Notifications