अंडरग्राउंड हुए Khan SIR? कहां छिपे हैं? पटना पुलिस रातभर खोजती रही,नहीं कर पाई गिरफ्तार! अब बढ़ेगी मुश्किलें

Khan Sir FIR Firing Case: मशहूर यूट्यूबर और शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पटना की सड़कों पर रातभर भारी हंगामा चलता रहा और पुलिस की गाड़ियां चक्कर काटती रहीं, लेकिन खान सर का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। जैसे ही पटना पुलिस की पांच गाड़ियां मुसल्लहपुर स्थित उनके कोचिंग संस्थान 'खान ग्लोबल स्टडीज' (KGS) पहुंचीं, वहां हजारों की संख्या में छात्र जमा हो गए।

माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को रातभर भारी दबाव बनाना पड़ा और छात्रों को वहां से हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की पूरी कोशिश खान सर को हिरासत में लेने की थी, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

Khan Sir FIR Firing Case

एक तरफ पुलिस की तलाश जारी है, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर खान सर के "अंडरग्राउंड" होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि वह कहां हैं और कब सामने आएंगे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ऐसा हो सकता है कि खान सर सीधे कोर्ट में सोमवार 8 जून को सरेंडर करें।

'एक नंबर के झूठे हैं खान सर', ना सस्ती पढ़ाई-ना बजट में इलाज, छात्राओं ने खोली एक-एक फर्जी दावे की पोल!
'एक नंबर के झूठे हैं खान सर', ना सस्ती पढ़ाई-ना बजट में इलाज, छात्राओं ने खोली एक-एक फर्जी दावे की पोल!

आखिर कहां हैं खान सर? (Where Is Khan Sir)

सबसे बड़ा सवाल यही है कि खान सर इस समय हैं कहां? चर्चा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने छात्रों की क्लास भी ली थी। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि छात्रों को मोबाइल संदेश भेजकर अगली क्लास का समय भी बताया गया था।

इसके बावजूद जब पुलिस कोचिंग सेंटर पहुंची तो खान सर वहां मौजूद नहीं थे। यही वजह है कि उनके ठिकाने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने उनकी लोकेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब कोर्ट में सीधे खान सर सरेंडर करेंगे।

शुक्रवार (05 जून) रात पटना के मुसल्लहपुर इलाके में माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। पुलिस की कई गाड़ियां खान ग्लोबल स्टडीज पहुंचीं। पुलिस की कोशिश थी कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जाए और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाए। लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस ने छात्रों को हटाने की कोशिश की, लेकिन छात्र देर रात तक वहां जमे रहे। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खान सर सामने नहीं आए।

'गोली चलाओ, मैं देख लूंगा', गार्ड्स के किस बयान के बाद खान सर पर लगी BNS की धारा 109? FIR में कौन से आरोप
'गोली चलाओ, मैं देख लूंगा', गार्ड्स के किस बयान के बाद खान सर पर लगी BNS की धारा 109? FIR में कौन से आरोप

क्या रविवार की वजह से सोमवार को सरेंडर करेंगे खान सर?

मुसल्लहपुर इलाके में खान सर की एकेडमी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। इस बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि खान सर आखिरकार छिपे कहां हैं? एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद भी छात्रों के मोबाइल पर मैसेज गया था कि सुबह 10 से 11 बजे खान सर की क्लास होगी, लेकिन वे कोचिंग नहीं पहुंचे। कानूनी जानकारों और सूत्रों की मानें, तो खान सर शनिवार या रविवार को सरेंडर नहीं करेंगे।

इसके पीछे रणनीतिक वजह यह है कि वीकेंड पर कोर्ट बंद होने के कारण उन्हें दो दिन जेल में ही गुजारने पड़ेंगे और जमानत की अर्जी सिर्फ सोमवार को ही लग पाएगी। इसलिए माना जा रहा है कि वे सोमवार को सीधे कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

Khan Sir FIR Firing Case

सगे चाचा ने खोला मोर्चा: खान सर को बताया 'बिहार का नटवरलाल'

एक तरफ पुलिस खान सर को ढूंढ रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके अपने परिवार से भी उनके खिलाफ गंभीर आरोप सामने आने लगे हैं। आज तक के मुताबिक जब उनकी टीम उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी नगर पंचायत में स्थित उनके पैतृक आवास पहुंची, तो वहां उनके सगे चाचा इमरान अहमद ने खान सर पर जमकर भड़ास निकाली। चाचा इमरान ने खान सर की तुलना 'नटवरलाल' से कर दी और कहा कि वे केवल खुद को हाइलाइट करने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते हैं ताकि दूसरे कोचिंग संस्थानों को खत्म कर सकें।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर उनका खान सर के परिवार से विवाद चल रहा है। दीवानी अदालत से हारने के बाद अब मामला हाई कोर्ट में है और खान सर पैसे तथा पावर के दम पर उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। चाचा ने तंज कसते हुए कहा कि वे समाज के रहनुमा बनने का नाटक करते हैं, लेकिन असलियत में उनके हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और हैं।

Khan Sir FIR Firing Case

खान सर vs ज्ञान बिंदु: क्या है दो बड़े कोचिंग संस्थानों की आपसी लड़ाई? (Khan Sir vs Gyan Bindu)

इस पूरे बवाल की जड़ सिर्फ एक रात का हंगामा नहीं है, बल्कि इसके पीछे पटना के दो सबसे बड़े कोचिंग सेंटर्स के बीच का आपसी टकराव है। 'खान ग्लोबल स्टडीज' के फैजल खान और 'ज्ञान बिंदु कोचिंग' के डायरेक्टर रौशन आनंद के बीच का यह विवाद अब एक गंभीर आपराधिक मामले में बदल चुका है।

दरअसल 2 जून की रात को खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई थी। शुरुआत में खान सर ने दावा किया था कि उनके संस्थान पर हमला हुआ है और विरोधी गुट की तरफ से 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था।

एक वायरल वीडियो और पलट गया पूरा गेम: गार्ड्स हिरासत में, खान सर पर FIR

कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक नया वीडियो वायरल हो गया। इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गोलीबारी किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि खुद खान सर के सुरक्षाकर्मी (गार्ड) ने की थी। वीडियो सामने आते ही पटना पुलिस के होश उड़ गए और केस की पूरी दिशा ही बदल गई।

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए खान सर के दो गार्डों को हिरासत में ले लिया और उनके हथियार फॉरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेज दिए। इसके साथ ही, पुलिस ने अब खुद फैजल खान (खान सर) के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस की सीधी नजर खान सर की गिरफ्तारी पर है।

पप्पू यादव और आरजेडी का आया रिएक्शन: "शिक्षकों को क्रिमिनल की तरह ट्रीट न करे पुलिस"

इस मामले ने अब राजनीतिक रूप भी ले लिया है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दो कोचिंग संचालकों की लड़ाई नहीं है, बल्कि सिस्टम की कमी है जो अच्छा काम करने वालों की छवि खराब करना चाहती है। पप्पू यादव ने साफ शब्दों में कहा कि खान सर और रौशन आनंद, दोनों ने ही खुद अपने हाथों से फायरिंग नहीं की है, इसलिए उनके खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

दोनों ही देश-दुनिया में शिक्षा का स्तर बेहतर कर रहे हैं, इसलिए उन्हें अपराधियों की तरह ट्रीट करना गलत है। दूसरी तरफ, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पार्टी किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। उन्होंने मांग की कि पुलिस को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+