IPL 2026: 33 गेंदों में शतक जड़ गेल का रिकॉर्ड किया चकनाचूर, T20 वर्ल्ड कप का सुपरहीरो IPL में हुआ ढेर!
IPL 2026 33 balls century: टी-20 वर्ल्ड कप में महज 33 गेंदों में शतक जड़कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाले कीवी ओपनर फिन एलन के बल्ले को आईपीएल 2026 में नजर लग गई है। ईडन गार्डन्स पर कभी रनों का तूफान लाने वाला यह बल्लेबाज अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए बड़ी कमजोरी बन गया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड और भारी-भरकम उम्मीदों के बीच एलन का यह फ्लॉप शो क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
टी-20 वर्ल्ड कप में किया था कमाल (IPL 2026 33 balls century)
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल को कोई भी क्रिकेट फैंस नहीं भूल सकता। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के इसी ऐतिहासिक एडन गार्डन्स मैदान पर फिन एलन ने तबाही मचाई थी। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलन ने महज 33 गेंदों में शतक जड़ दिया था। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए और 303.03 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड चकनाचूर
फिन एलन ने अपनी उस पारी से यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा था। वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पहले गेल (47 गेंद) के नाम था। एलन ने इसे 14 गेंद पहले ही हासिल कर लिया। इसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने भी 45 गेंदों में शतक लगाकर गेल को पीछे छोड़ा, लेकिन एलन का 33 गेंदों वाला रिकॉर्ड आज भी शिखर पर है।
केकेआर ने लगाया करोड़ों का दांव
शाहरुख खान की टीम KKR ने इस कीवी स्टार को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उम्मीद थी कि ईडन गार्डन्स के अपने पसंदीदा मैदान पर वे विरोधियों के छक्के छुड़ा देंगे, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी कह रहे हैं। आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए 6 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 110 रन ही निकले हैं। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 18.33 और हाईएस्ट स्कोर 37 रहा है।
आखिर क्यों परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं एलन
हैरानी की बात यह है कि इस सीजन में वे एक बार भी 50 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं। जिस आक्रामकता के लिए वे जाने जाते हैं, वह आईपीएल के दबाव में कहीं खोई हुई नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्ल्ड कप की सफलता के बाद गेंदबाजों ने एलन की तकनीक का तोड़ निकाल लिया है। शुरुआती ओवरों में स्विंग होती गेंदों के सामने उनकी बेबसी साफ दिख रही है। साथ ही 2 करोड़ के प्राइस टैग और KKR के सलामी बल्लेबाज होने का दबाव भी उन पर हावी दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications