LSG vs RCB Live Streaming: लखनऊ-बेंगलुरु की भिड़ंत आज, प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प, ऐसे देखें लाइव?

LSG vs RCB Live Streaming: आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला आज यानी गुरुवार को नवाबों के शहर लखनऊ में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। आरसीबी के लिए यह मैच टॉप पर पहुंचने का सुनहरा अवसर है। वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ के लिए यह अपनी खोई हुई साख वापस पाने की लड़ाई है।

आरसीबी के पास टॉप पर जाने का मौका (LSG vs RCB Live Streaming)

बेंगलुरु की टीम फिलहाल 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। यदि आज वे लखनऊ को हराने में कामयाब रहते हैं तो उनके 14 अंक हो जाएंगे। बेहतर नेट रन-रेट के आधार पर आरसीबी सनराइजर्स हैदराबाद को पछाड़कर अंक तालिका में पहले नंबर पर काबिज हो सकती है। हालांकि, पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार के बाद टीम वापसी के लिए बेताब है।

LSG vs RCB 1

लखनऊ के लिए जीत जरूरी

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति काफी नाजुक है। मुंबई इंडियंस से मिली हालिया हार के बाद वे प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुके हैं। संजीव गोयनका की इस टीम ने अब तक केवल दो मैच जीते हैं, लेकिन वे आरसीबी का गणित बिगाड़ने की पूरी क्षमता रखते हैं। लखनऊ के पास कई मैच विनर प्लेयर मौजूद हैं जो आरसीबी के खिलाफ मैच का रुख पलट सकते हैं।

हेड टू हेड में किसका पलड़ा रहा है भारी?

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 7 मुकाबलों में से बेंगलुरु ने 5 जीते हैं, जबकि लखनऊ को केवल 2 बार सफलता मिली है। खास बात यह है कि इकाना स्टेडियम में लखनऊ का घरेलू रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। यहां खेले गए मैचों में उन्हें 20 बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि केवल 13 जीत नसीब हुई हैं।

IPL 2026: मुंबई इंडियंस में मची खलबली, RCB के खिलाफ मैच के लिए रायपुर नहीं पहुंचे कप्तान हार्दिक पांड्या
IPL 2026: मुंबई इंडियंस में मची खलबली, RCB के खिलाफ मैच के लिए रायपुर नहीं पहुंचे कप्तान हार्दिक पांड्या

लाइव मैच देखने का ये है तरीका

यह मुकाबला आज (7 मई) शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। भारत में इसका सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। फैंस मोबाइल और डिजिटल यूजर्स JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच को आसानी से देख सकते हैं। लखनऊ की पिच धीमी होने के कारण स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी। आरसीबी के लिए विराट कोहली का फॉर्म और लखनऊ के लिए ऋषभ पंत की कप्तानी इस मैच का रुख तय करेगी।

Kal Ka Match Kon Jeeta 6 May: हैदराबाद vs पंजाब, Who Won Yesterday Match
Kal Ka Match Kon Jeeta 6 May: हैदराबाद vs पंजाब, Who Won Yesterday Match
<strong>IPL की चमक के आगे फीका पड़ा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने PCB को दिया बड़ा झटका</strong>!
IPL की चमक के आगे फीका पड़ा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने PCB को दिया बड़ा झटका!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+