IPL की चमक के आगे फीका पड़ा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने PCB को दिया बड़ा झटका!

Australian players in IPL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि आईपीएल 2026 में खेल रहे उसके खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी से कमिटमेंट को पूरा करेंगे और बीच में टूर्नामेंट छोड़कर पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

पाकिस्तान नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? (Australian players in IPL 2026)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है। तय शेड्यूल के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचना था और मैच 30 मई, 2 जून और 4 जून को खेले जाने हैं। दूसरी ओर आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद में होना है। चूंकि लीग फेज 24 मई को खत्म हो रहा है, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य खिलाड़ी प्लेऑफ और फाइनल की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।

Australian players 1

आईपीएल में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं शामिल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने क्रिकबज से बातचीत में साफ कर दिया है कि उनके खिलाड़ी आईपीएल के समापन तक भारत में ही रहेंगे। वर्तमान में आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के 10 से ज्यादा प्रमुख खिलाड़ी खेल रहे हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस और धाकड़ ओपनर ट्रैविस हेड शामिल हैं। इनके अलावा टिम डेविड (RCB), जोश हेजलवुड (RCB), कैमरून ग्रीन (KKR), मिचेल स्टार्क (DC), और मैथ्यू शॉट (CSK) जैसे नाम भी अपनी-अपनी टीमों के अहम खिलाड़ी हैं।

पीसीबी को लगा बड़ा झटका

यदि ये खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जाते हैं तो पीसीबी को एक बी-ग्रेड ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ सीरीज खेलने पर मजबूर होना पड़ेगा, जिससे सीरीज की ब्रॉडकास्टिंग वैल्यू और दर्शकों की दिलचस्पी पर भारी असर पड़ना तय है। हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले ही पीसीबी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए संयुक्त बयान जारी किया था। पाकिस्तान में चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया की यह पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज होनी थी। लेकिन अब खिलाड़ियों की उपलब्धता न होने के कारण पीसीबी के सामने संकट खड़ा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+