19 सालों के IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस का अनोखा कारनामा, इतिहास में दर्ज हो गया अजीबोगरीब रिकॉर्ड
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। इस बार कारण कोई जीत या हार नहीं बल्कि टीम की कप्तानी में हुआ एक बड़ा बदलाव है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान सौंपी गई है। यह फैसला क्रिकेट प्रेमियों के लिए जितना चौंकाने वाला है उतना ही ऐतिहासिक भी है, जिसमें एक अनोखा रिकॉर्ड छुपा है।
इस एक फैसले के साथ ही मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अपना तीसरा कप्तान मैदान पर उतार दिया है। बुमराह से पहले इस साल हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव भी टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। आज सूर्यकुमार यादव निजी कारणों से बाहर थे और पांड्या चोट के कारण नहीं खेल रहे थे।

पहले कब बने थे तीन कप्तान?
किसी एक ही सीजन में तीन अलग-अलग खिलाड़ियों को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपना किसी भी टीम के लिए एक दुर्लभ स्थिति होती है। दिलचस्प बात यह है कि मुंबई इंडियंस के साथ ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। अगर हम इतिहास के पन्नों को पलटें तो पता चलता है कि साल 2008 में आईपीएल के उद्घाटन सीजन के दौरान भी मुंबई ने इसी तरह का अनुभव किया था।
उस समय टीम की कमान सचिन तेंदुलकर के हाथों में थी लेकिन उनकी अनुपस्थिति या अन्य कारणों से हरभजन सिंह और बाद में शॉन पोलक को भी कप्तानी की भूमिका निभानी पड़ी थी। इस तरह लगभग सोलह साल बाद इतिहास खुद को दोहरा रहा है।
आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसी कंडीशन
आईपीएल के 19 सालों के लंबे सफर में मुंबई इंडियंस अब ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने दो अलग-अलग सीजन में तीन-तीन कप्तान नियुक्त किए हैं। यह एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड है जो टीम की रणनीतिक उथल-पुथल या फिर खिलाड़ियों की फिटनेस और उपलब्धता की चुनौतियों को दर्शाता है। एक सीजन में दो कप्तान तो कई बाए देखने को मिले हैं लेकिन इस तरह तीन कप्तानों वाली कंडीशन मुंबई इंडियंस में ही देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications