IPL 2026: रवि शास्त्री ने सरेआम उड़ाया PSL का मजाक? RCB-KKR मैच के दौरान पाकिस्तानी लीग पर कसा तंज

IPL 2026 Ravi Shastri News: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। यह मुकाबला विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक के लिए याद रखा जाएगा। इसके साथ ही कमेंट्री बॉक्स से आए रवि शास्त्री के एक तीखे तंज ने भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

रवि शास्त्री ने कहा- पड़ोसी लीग में यह मुमकिन नहीं (IPL 2026 Ravi Shastri News)

मैच के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। केकेआर की पारी के चौथे ओवर में कार्तिक त्यागी की एक बाउंसर जैकब बेथेल के हेलमेट पर लगी और वे आउट हो गए। इस टक्कर में बेथेल के गले की सोने की चेन टूटकर पिच पर गिर गई, जिसका उन्हें अहसास नहीं हुआ। जब देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने चेन को उठाकर अंपायर को सौंपा ताकि वह उनके साथी खिलाड़ी को वापस मिल सके।

Ravi Shastri 1

क्या था पूरा मामला

खेल भावना के इस पल को देखकर कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर तंज कसते हुए कहा कि पडिक्कल बेथेल की चेन लौटा रहे हैं। ऐसी चीजें आपको सिर्फ IPL में ही देखने को मिलेंगी, पड़ोसी लीग्स में नहीं। शास्त्री का इशारा सीधे तौर पर आईपीएल खिलाड़ियों के बीच आपसी सम्मान की ओर था, जो अक्सर अन्य लीग्स में नजर नहीं आता।

IPL प्लेऑफ़ की असली फिसड्डी टीम कौन? सिर्फ 2 मैचों में खेलने का मिला मौका, किन टीमों का है दबदबा
IPL प्लेऑफ़ की असली फिसड्डी टीम कौन? सिर्फ 2 मैचों में खेलने का मिला मौका, किन टीमों का है दबदबा

किंग कोहली ने गेल को पीछे छोड़ा

इस मैच के असली हीरो विराट कोहली रहे। उन्होंने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए आईपीएल करियर का 9वां शतक जड़ा। अपनी 105 रनों की नाबाद पारी के दौरान कोहली ने टी20 क्रिकेट (T20I, घरेलू और फ्रेंचाइजी) में 14,000 रन पूरे कर लिए। कोहली ने यह मुकाम महज 409 पारियों में हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 423 पारियों में 14 हजार रन पूरे किए थे। कोहली अब इस फॉर्मेट में रनों का अंबार लगाने वाले दुनिया के सबसे घातक बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे तेज 14000 रन वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, एक ही मैच में बनाए कई कीर्तिमान
विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे तेज 14000 रन वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, एक ही मैच में बनाए कई कीर्तिमान

मैच का हाल: आरसीबी की आसान जीत

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने सम्मानजनक लक्ष्य रखा था, लेकिन कोहली की क्लास के आगे केकेआर के गेंदबाज बेबस नजर आए। आरसीबी ने 6 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु अब पॉइंट्स टेबल में ऊपर की ओर बढ़ रही है और प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक हो गई है।

PBKS vs MI: पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों पर बारिश फेरेगी पानी! मैच रद्द होने पर क्या होगा?
PBKS vs MI: पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों पर बारिश फेरेगी पानी! मैच रद्द होने पर क्या होगा?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+