Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 May: RCB vs KKR, आरसीबी-केकेआर में कौन जीता टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज आईपीएल के मंच पर एक शानदार मुकाबला होने जा रहा है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टक्कर है। रजत पाटीदार की आरसीबी ने इस सीजन अच्छा खेल दिखाया है और प्लेऑफ़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है। टॉस शाम 7 बजे होना था लेकिन बारिश की वजह से देरी हो गई। बारिश के बाद आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

अंक तालिका में इस समय आरसीबी दूसरे स्थान पर है लेकिन आज के मैच में जीत दर्ज करने पर गुजरात को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर आ जाएगी। गुजरात से आरसीबी का नेट रन रेट काफी अच्छा है। एक और बात यह भी है कि आरसीबी जीत के साथ प्लेऑफ़ में लगभग जगह पक्की कर लेगी।

aaj ke match ka toss kon jeeta

विराट कोहली ने इस सीजन अपने बल्ले से दमखम दिखाया है। उनसे दर्शकों को हर मुकाबले में उम्मीद रहती है। उनके अलावा देवदत्त पडीक्कल ने भी धमाका करने में कसर नहीं छोड़ी है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

पिछले कुछ मैचों में जीत दर्ज करते हुए केकेआर ने शानदार सुधार किया है और टीम अब प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है। हालांकि आज का मुकाबला करो या मरो वाला कहा जा सकता है। आज हारने पर प्लेऑफ़ मुश्किल हो जाएगा। केकेआर की तरफ से पूरा जोर लगाया जाएगा।

आरसीबी और केकेआर दोनों टीमों में बदलाव देखने को मिला है। आरसीबी में आज रोमारियो शेफर्ड नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह वेंकटेश अय्यर को लाया गया है। उधर केकेआर ने वरुण चक्रवर्ती को बाहर करते हुए सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिम सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+