Odisha Weather Updates: पुरी में Red Alert, स्कूल-कॉलेज बंद, अब कैसे होगी रथयात्रा?

Odisha Weather Updates: आज से विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रारंभ हो गया है, हजारों की संख्या में लोग इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए पुरी पहुंचे हैं, जिसमें विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है, लेकिन मौसम विभाग ने आज पुरी समेत ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

उसने गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिनों के लिए यहां पर रेड अलर्ट घोषित किया है। मालूम हो कि पुरी में बारिश के चलते ही आज और कल के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

Odisha Weather Updates

IMD भुवनेश्वर ने पुरी के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है कि अगले 6 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील, पुरी में Red Alert

श्रद्धालुओं को सतर्क रहने, तूफान के दौरान खुली जगहों से दूर रहने और मौसम से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का पालन करने की सलाह दी गई है। उसका कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पुरी समेत पूरे ओडिशा में भारी बारिश की आशंका है।

पुरी और जगतसिंहपुर में रेड अलर्ट, स्कूल- कॉलेज बंद

आपको बता दें कि पुरी और जगतसिंहपुर में रेड अलर्ट है तो वहीं मयूरभंज, क्योंझर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, खुरधा, कटक, नयागढ़, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, गंजम और कंधमाल में ऑरेंज अलर्ट और बालेश्वर, देवगढ़, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बारगढ़, सोनपुर, बलांगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, रायगढ़ा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रथयात्रा पर मौसम का कोई प्रभाव नहीं

इस वक्त पुरी में हजारों की संख्या में पर्यटक और भक्त मौजूद हैं, उनसे प्रशासन ने अपील की है कि वो मौसम अपडेट लेकर ही कहीं घूमने जाएं और गाइडलाइंस का पालन करें तो वहीं मछुआरों को भी समुद्र में जाने से रोका गया है। मालूम हो कि लगातार कम दबाव के कारण हो रही भारी बारिश भक्तों की आस्था को कम नहीं कर पाई है, पुरी में पिछले 45 घंटों में 216.8 मिमी बारिश हुई, फिर भी तीर्थयात्री अपनी पवित्र यात्रा जारी रखे हुए हैं और रथयात्रा पर मौसम का कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा है।

पुरी मौसम को लेकर जारी हुआ अपडेट

  • पुरी में 24 घंटों में 143.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान के लिए रेड वॉर्निंग जारी की।
  • जल-जमाव हटाने और आपातकालीन उपायों में तेज़ी लाई गई।
  • लगातार बारिश के बीच रथ यात्रा की तैयारियां जारी हैं।

यह पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'
यह पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'
यह पढ़ें: Bengaluru में जुलाई में गर्मी ने तोड़ा 112 साल का रिकॉर्ड, 33.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, क्‍या है वजह?
यह पढ़ें: Bengaluru में जुलाई में गर्मी ने तोड़ा 112 साल का रिकॉर्ड, 33.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, क्‍या है वजह?
यह पढ़ें: Weather Forecast Today: ओडिशा-असम में भारी बारिश की आशंका, 15 राज्यों में Rain Alert, IMD ने की ये अपील
यह पढ़ें: Weather Forecast Today: ओडिशा-असम में भारी बारिश की आशंका, 15 राज्यों में Rain Alert, IMD ने की ये अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+