Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: 'प्रभु जगन्नाथ करेंगे बेड़ा पार', अपनों को बोलिए-हैप्पी रथ यात्रा
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: भारत के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र त्योहारों में से एक जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 की शुरुआत आज से हो गई है, इसे 'गुंडिचा यात्रा 'भी कहते हैं। यह पर्व हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। कहते हैं जो भी इस यात्रा में शामिल होता है उसे मोक्ष का प्राप्ति होती है। अगर आप इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं, आप आज के दिन घर पर प्रभु जगन्नाथ की पूजा करें, ईश्वर आपको दोनों हाथों से आशीर्वाद देंगे।

रथ यात्रा के अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं और उत्सव मनाते हैं, यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही प्रेम भरे भक्ति संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेजकर आज का दिन हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।
Jagannath Rath Yatra 2026 पर अपनों को भेजें खास संदेश
- प्रभु जगन्नाथ आप पर कृपा बनाए रखें, आपको सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो।
- रथ खींचो और आगे बढ़ो, प्रभु करेंगे बेड़ा पार, हैप्पी रथ यात्रा।
- जिसके सिर पर जगन्नाथ का हाथ, उसे फिर डार काहे का। हैप्पी जगन्नाथ यात्रा।
- रथ यात्रा पर होकर सवार , चले प्रभु जगन्नाथ, करेंगे सबका बेड़ा पार। जगन्नाथ यात्रा की शुभकामनाएं।
- भगवान जगन्नाथ इस शुभ दिन पर आपको और आपके परिवार को सफलता, खुशी, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
- बलराम का बल, सुभद्रा का प्यार और जगन्नाथ का आशीष आपको प्राप्त हो, हैप्पी रथ यात्रा।
- जैसे भगवान जगन्नाथ का शानदार रथ आगे बढ़ता है, वैसे ही यह आपके जीवन से सभी बाधाओं, दुखों और चिंताओं को दूर कर दे। जय जगन्नाथ!
- रथ की तरह आपका जीवन भी सुंदर और सार्थक बनें, हैप्पी जगन्नाथ यात्रा।
- भगवान बलभद्र आपको शक्ति दें, देवी सुभद्रा आपको भाग्य दें, और भगवान जगन्नाथ आपको सच्चा ज्ञान प्रदान करें।जगन्नाथ यात्रा की शुभकामनाएं।
- रथ उत्सव के जीवंत रंग आपके मार्ग को रोशन करें और आपके दिल को भक्ति से भर दें। हैप्पी रथ यात्रा!
- पुरी धाम की यात्रा का प्रसाद सबको मिले, हैप्पी रथ यात्रा!
- रथ पर सवार होकर जो आते हैं, सब भक्तों पर प्यार बरसाते हैं। रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- रथ की तरह खिल जाए आपका जीवन,रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!
कौन हैं भगवान प्रभु जगन्नाथ?
जगन्नाथ भगवान की पूजा उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ की जाती है। ओडिया हिंदू धर्म में, जगन्नाथ सर्वोच्च देवता हैं जो कि जगत के नाथ हैं जबकि वैष्णव हिंदुओं के लिए, जगन्नाथ भगवान कृष्ण का एक रूप हं यानी कि विष्णु के अवतार हैं। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, गुजरात, असम, मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों में इनकी खास पूजा होती है, ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है और इसे भारत के चार धाम तीर्थ स्थलों में से एक माना गया है।
प्रभु जगन्नाथ को रथ पर बिठाकर गुंडिचा मंदिर ले जाया जाता है
रथ यात्रा के दौरान प्रभु को पुरी मंदिर के गर्भगृह से धूमधाम से बाहर लाया जाता है। उन्हें एक रथ पर बिठाया जाता है और फिर कई स्वयंसेवक उस रथ को खींचकर गुंडिचा मंदिर (जो लगभग 3 किमी या 1.9 मील दूर है) तक ले जाते हैं। वे वहां आठ दिन तक रहते हैं और नौवें दिन उन्हें मुख्य मंदिर वापस लाया जाता है।















Click it and Unblock the Notifications