Iran Vs America War: ईरान में रहने वाले भारतीय तुरंत लौटें वतन, भारतीय दूतावास ने जारी किए कड़े निर्देश
India Iran travel Advisory: ईरान में लगातार बढ़ रहे सैन्य तनाव और अस्थिर सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में जो भारतीय किसी भी उद्देश्य से ईरान जाने की योजना बना रहे हैं, वे फिलहाल अपनी यात्रा टाल दें।
वहीं, जो भारतीय पहले से ईरान में मौजूद हैं, उन्हें उपलब्ध उड़ानों के जरिए अस्थायी रूप से देश छोड़ने पर विचार करने की सलाह दी गई है। दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों से सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और दूतावास के संपर्क में बने रहने की अपील की है।

फिलहाल ईरान की यात्रा टालने की सलाह
भारतीय दूतावास ने कहा है कि ईरान में सुरक्षा स्थिति लगातार बदल रही है और कई इलाकों में सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं। ऐसे में किसी भी उद्देश्य से ईरान जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिक फिलहाल अपनी यात्रा स्थगित कर दें। दूतावास का कहना है कि जब तक सुरक्षा माहौल सामान्य नहीं हो जाता, तब तक यात्रा से बचना ही सुरक्षित रहेगा। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर नई एडवाइजरी जारी करती रहेगी।
ये भी पढ़ें: Iran Political Crisis: ईरान में तख्तापलट की कोशिश! राष्ट्रपति पेजेशकियन पर क्यों भड़के कट्टरपंथी?
ईरान में मौजूद भारतीयों से अस्थायी रूप से लौटने की अपील
दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से कहा है कि यदि उनके लिए संभव हो तो उपलब्ध व्यावसायिक उड़ानों के जरिए अस्थायी रूप से भारत या किसी सुरक्षित स्थान के लिए रवाना होने पर विचार करें। यह सलाह एहतियात के तौर पर दी गई है ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दूतावास ने स्पष्ट किया कि जो लोग फिलहाल ईरान छोड़ सकते हैं, वे जल्द से जल्द उपलब्ध फ्लाइट विकल्पों का उपयोग करें।
रुकने वाले भारतीय बरतें विशेष सतर्कता
जो भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान में ही रहने का फैसला करते हैं, उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दूतावास ने कहा है कि वे लगातार स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों पर नजर रखें ताकि सुरक्षा स्थिति की पूरी जानकारी मिलती रहे। खासतौर पर दक्षिणी तटीय क्षेत्रों और उन इलाकों से दूर रहें, जहां सैन्य गतिविधियां अधिक देखी जा रही हैं। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की भी अपील की गई है।
ये भी पढ़ें: Iran Vs America War: ईरानी हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता, ट्रंप की सेना ने खुद किया स्वीकार
दूतावास में तुरंत कराएं पंजीकरण
भारतीय दूतावास ने कहा है कि ईरान में मौजूद जिन भारतीय नागरिकों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे तुरंत अपनी जानकारी दूतावास के पास दर्ज कराएं। इससे किसी भी आपात स्थिति में उनसे संपर्क करना और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना आसान होगा। इसके अलावा भारतीय नागरिकों को दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी होने वाले सभी अपडेट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें ताजा सुरक्षा संबंधी जानकारी समय पर मिलती रहे।












Click it and Unblock the Notifications