Weather Forecast Today: ओडिशा-असम में भारी बारिश की आशंका, 15 राज्यों में Rain Alert, IMD ने की ये अपील

Weather Forecast Today: पूरे भारत में मानसूनी बारिश जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भारत के 15 राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और कहा है कि कुछ राज्यों में मौसम अगले 7 दिनों तक खराब रहने वाला है इसलिए लोगों से अपील है कि अगर वो घूमने की प्लानिंग करने वाले हैं तो एक बार मौसम का हाल जरूर चेक करके बाहर निकलें।

मौसम के बारे में बात करते हुए IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने कहा कि 'पिछले कुछ दिनों में, मध्य भारत या उससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। मानसून की स्थिति अपनी सामान्य जगह से थोड़ी दक्षिण की ओर, यानी दिल्ली के दक्षिण में थी।'

Weather Forecast Today

'इस वजह से NCR दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश हुई। कम दबाव का असर अब कम हो गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के ऊपर अभी भी हवा का एक घेरा (सर्कुलेशन) बना हुआ है। इसके असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।'

ओडिशा, असम, मेघालय, बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी

इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि 'आज ओडिशा, असम, मेघालय, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।'

15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट: IMD

मालूम हो कि बुधवार को जिन 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, उनके नाम हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, झारखंड और पश्चिम बंगाल।

दिल्ली में भारी बारिश की आशंका

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बरसात के आसार हैं, आज पूरे दिन यहां पर बादल छाए रहेंगे,घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी के 22 जिलों में रेन अलर्ट

बनारस, उन्नाव, कानपुर, इटावा, गोंडा, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, फैजाबाद, चंदौली , वाराणसी, भदोई, बादशाहपुर, गाजीपुर, जौनपुर में आज के लिए येलो अलर्ट जारी है।

बिहार के कई जिलों में होगी बरसात

पटना, तिरहुत, सारण, भागलपुर, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज में येलो अलर्ट जारी है।

महाराष्ट्र में रेन अलर्ट

मुंबई शहर,ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदु और नासिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव, अहमदनगर, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर में येलो अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+