Engineer Rashmi Ranjan कौन था? पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने पहुंचा, प्रेमी की मदद से पति को दी खौफनाक मौत

Odisha Balasore Engineer Rashmi Ranjan Murder: ओडिशा के बालासोर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवा इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर पहुंचा और कुछ ही घंटों बाद लाश बरामद हुई। पत्नी ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। मौके से एक नोट भी बरामद हुआ। उधर, मृतक की बहन और भाई ने इसे हत्या करार दिया है।

आरोप है कि भाभी के दो साल से नाजायज संबंध किसी दोस्त से चल रहे हैं। उसी के साथ मिलकर भाई को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर दूध का दूध और पानी का पानी होगा। पुलिस हर एंगल से जांच में लगी है। आइए विस्तार से सिलसिलेवार समझते हैं...

odisha-balasore-murder-wife-kills-husband

मामला सहदेवखुंटा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजू पटनायक आदर्श कॉलोनी का है। यहां के निवासी रश्मी रंजन सेठी पेशे से सहायक अभियंता थे। बालासोर एनएचएम (National Health Mission) में कार्यरत थे। परिवार के मुताबिक, वे अपनी पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए 16 जुलाई की रात को जगतसिंहपुर से बालासोर के बिजू पटनायक आदर्श कॉलोनी पहुंचे थे। कुछ ही घंटों बाद उनका शव उसी घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिवार को फोन पर बताया गया कि उन्होंने जान दे दी। लेकिन परिवार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना स्थल से एक नोट भी बरामद किया गया है।

पत्नी का दो साल से चक्कर?

Siya जैसी निकली Hasini? 100 मीटर तक पीछा-प्रेमी को दिया पति को मारने का इशारा! 2 साल की शादी का खौफनाक अंत
Siya जैसी निकली Hasini? 100 मीटर तक पीछा-प्रेमी को दिया पति को मारने का इशारा! 2 साल की शादी का खौफनाक अंत

परिवार का दावा है कि रश्मी रंजन और उनकी पत्नी के बीच लगभग दो साल से संबंध कुछ खास अच्छे नहीं थे। पत्नी के बालासोर एनएचएम में सहायक अभियंता के रूप में काम करने वाले एक पुरुष मित्र के साथ कथित संबंध थे।

मृतक की बहन ने कहा कि भाभी ने उसे मरवाया। उसने लोगों को बुलाकर मारने की साजिश रची। हमें बाद में पता चला कि उसका दफ्तर के अधिकारी के साथ अफेयर था। मृतक के भाई पबित्रा कुमार सेठी ने भी यही आरोप दोहराया।

पुलिस जांच कहां तक पहुंची?

विषकन्या बनी पत्नी! वैन ड्राइवर प्रेमी के लिए पति को सांप से डसवाया, मौत का ऐसा जाल कि कांप जाए रूह
विषकन्या बनी पत्नी! वैन ड्राइवर प्रेमी के लिए पति को सांप से डसवाया, मौत का ऐसा जाल कि कांप जाए रूह

सहदेवखुंटा पुलिस स्टेशन ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मृतक के परिवार के आरोपों पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। संदिग्ध सुसाइड नोट बरामद, लेकिन पुलिस इसकी सत्यता जांच रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच और पत्नी के कथित प्रेमी से भी पूछताछ जारी है।

बालासोर के अतिरिक्त एसपी देबज्योति डैश ने कहा कि जांच प्रारंभिक चरण में है। हत्या का आरोप है, तदनुसार मामला दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद सटीक जानकारी आएगी।

इंजीनियर्स एसोसिएशन की निष्पक्ष जांच की मांग

रश्मी रंजन इंजीनियर थे, इसलिए इंजीनियर्स एसोसिएशन ने भी मामले में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने बालासोर एसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की है।

Nashik Murder: Ex-प्रेमी ने चाकू से गर्लफ्रेंड को गोदा, खुद भी मारा गया, 22 मिनट तक चीखें सुनता रहा मंगेतर!
Nashik Murder: Ex-प्रेमी ने चाकू से गर्लफ्रेंड को गोदा, खुद भी मारा गया, 22 मिनट तक चीखें सुनता रहा मंगेतर!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+