Bengaluru में जुलाई में गर्मी ने तोड़ा 112 साल का रिकॉर्ड, 33.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, क्‍या है वजह?

Bengaluru Hottest July: बेंगलुरू जो अपने खुशनुमा मौसम के लिए मशहूर है वहां के मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मानसून के मौसम में कड़कती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आलम ये है कि 14 जुलाई (मंगलवार) को बेंगलुरू में पिछले 112 सालों का रिकार्ड टूट गया। ये जुलाई का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मंगलवार को बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बेंगलुरू में जुलाई महीने का पिछला सबसे अधिक तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले बेंगलुरू में जुलाई महीने में अधिक तापमान 1914 और फिर 1926 में दर्ज किया गया था। .

Bengaluru

14 जुलाई को 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान ने एक शताब्दी के सारे पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। जुलाई महीने में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद लोगों के दिमाग में एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर बेंगलुरू में इतनी अधिक गर्मी क्‍यों पड़ रही है? मौसम विभाग से जानते है इस सवाल का जवाब...

बेंगलुरू में सामान्‍य से 5 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बेंगलुरू में जुलाई माह में सामान्‍य तापमान लगभग 28.3 डिग्री सेल्सियस रहता है लेकिन मंगलवार को तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहा। जिसके कारण बेंगलुरू के लोग तेज धूप और गर्मी से बेहाल नजर आए।

कर्नाटक में कौन सा जिला सबसे गर्म रहा?

तापमान अचानक ये बढोत्‍तरी केवल बेंगलुरू में रही हुई, कनौटक के लगभग सभी जिलों का कुछ ऐसा ही हाल रहा। बेंगलुरू के अलावा अन्‍य जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। कर्नाटक का रायचूर जिला सबसे गर्म रहा, यहां पर तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सामान्‍य तौर पर अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

रायचूर के अलावा गदग, कोप्पल, HAL एयरपोर्ट, केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मैसूर में भी तापमान में हुई बढ़ोत्‍तरी के कारण मौसम गरम रहा। वहीं मैसूर में तापमान इसके मौसमी औसत से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा दर्ज किया गया।

आखिर बेंगलुरू में क्‍यों बढ़ा तापमान? टूटा 112 साल का रिकॉर्ड

मौसम वैज्ञानिकों ने इस असामान्य गर्मी की वजह दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का कमजोर पड़ना बताया है, जिससे पूरे राज्य में बारिश कम हुई है। उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक के अधिकांश जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने की उम्मीद है।

कर्नाटक और बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौमस?

IMD और कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) ने अगले सात दिनों के लिए कर्नाटक में मौसम ने बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, तेज हवाओं और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने यह भी चेतावनी दी है कि 25 मई को कर्नाटक के कुछ अंदरूनी जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+