Sonam Wangchuk Parliament March: सोनम वांगचुक के संसद मार्च से पहले CJP की एडवाइजरी, क्या करना है, क्या नहीं?

Sonam Wangchuk Chalo Parliament March: 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जयवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 'चलो संसद' मार्च का आह्वान किया है। यह मार्च सुबह 9 बजे जंतर-मंतर से संसद तक निकाला जाएगा। इसे लेकर सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।

संगठन ने साफ कहा है कि यह विरोध शांतिपूर्ण और संविधान के दायरे में रहेगा। लोगों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने, सकारात्मक नारे लगाने और किसी भी तरह की हिंसा या उकसावे से दूर रहने की अपील की गई है।

Sonam Wangchuk Parliament March

Cockroach Janta Party Advisory: तिरंगा और संविधान साथ रखने की अपील

सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से कहा है कि वे अपने साथ केवल तिरंगा लेकर आएं। किसी भी राजनीतिक दल या संगठन का झंडा न लाएं। संगठन का कहना है कि तिरंगा पूरे देश का प्रतीक है। इसके अलावा लोगों से संविधान की एक प्रति या महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर साथ रखने की अपील की गई है। इससे आंदोलन के मूल उद्देश्य और संवैधानिक मूल्यों का संदेश मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें: Sonam Wangchuk Hunger : 'तो खत्म कर देंगे अनशन', सोनम वांगचुक के अनशन पर पत्नी का बड़ा दावा

शांतिपूर्ण प्रदर्शन और सकारात्मक नारों पर जोर

एडवाइजरी में कहा गया है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक होना चाहिए। किसी भी तरह के उकसावे में नहीं आना है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना है। सीजेपी ने लोगों से केवल सकारात्मक नारे लगाने की अपील की है। इसमें 'जय हिंद', 'भारत माता की जय', 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'जय भीम' जैसे नारे शामिल हैं। संगठन ने कहा कि आंदोलन की पहचान अनुशासन और लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए।

मोबाइल से रिकॉर्ड करें, लेकिन शरारती तत्वों से रहें सावधान

सीजेपी ने लोगों से कहा है कि वे पूरे प्रदर्शन के दौरान अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहें। संगठन का मानना है कि किसी भी विवाद की स्थिति में वीडियो महत्वपूर्ण सबूत बन सकता है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने या हिंसा फैलाने की कोशिश करे तो उसकी जानकारी तुरंत सोशल मीडिया और पुलिस को देने की सलाह दी गई है। संगठन ने कहा कि किसी भी अफवाह पर भरोसा करने के बजाय तथ्यों के आधार पर ही प्रतिक्रिया दें।

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को हाई कोर्ट से झटका, प्राइवेट अस्पताल में नहीं होंगे शिफ्ट, अब पत्नी गीतांजलि ने उठाया बड़ा कदम

क्या नहीं करना है, इसकी भी दी गई सलाह

एडवाइजरी में प्रदर्शनकारियों को कुछ जरूरी सावधानियां भी बताई गई हैं। लोगों से कहा गया है कि वे भूखे पेट न आएं और घर से खाना खाकर निकलें। जुलाई की गर्मी और उमस को देखते हुए टोपी, कैप या दुपट्टा साथ रखने की सलाह दी गई है। यदि संभव हो तो अकेले आने के बजाय किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ आने को कहा गया है। इसके अलावा तिरंगे का पूरा सम्मान करने और उसे जमीन पर न रखने की भी अपील की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+