Jagannath Rath Yatra 2026 : रथ यात्रा में भीड़ बढ़ने से 1 की मौत, कई बेहोश-PTI

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान हादसा हो गया है, यहां भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें 1 की मौत हो गई है और 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE

LIVE Feed
Jul 16, 2026, 10:43 PM IST

गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे भगवान जगन्‍नाथ का रथ आगे बढाया गया लेकिन कुछ ही मिनट बाद पहले दिन की यात्रा रोक दी गई। शुक्रवार को सुब साढ़े नौ बजे दोबारा ये रथयात्रा शुरू होगी और गुंडीचा मंदिर तक ले जाई जाएगी।
Jul 16, 2026, 10:40 PM IST

हालांकि ओडिशा के मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने रथ यात्रा के दौरान किसी भी तहर की भगदड़ जैसी कोई अव्‍यवस्‍था नहीं होने का दावा किया है। कार्यालन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा रथयात्रा शांतिपूर्ण और व्‍यवस्थित रहा। एक शख्‍स की मौत को लेकर सीएम कार्यालय ने कहा भीड़ के कारण एक व्‍यक्ति की मौत हुई है, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Jul 16, 2026, 10:36 PM IST

भारी बारिश के बावजूद रथ यात्रा में 12 लाख से अधिक भक्‍त पहुंचे और उन्‍होंने जगन्‍नाथ भगवान के जोर-जोर से जयकारे लगाए।
Jul 16, 2026, 7:03 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: रथ यात्रा में भीड़ बढ़ने से 1 की मौत, कई बेहोश-PTI

अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग बीमार पड़ गए। उन्होंने बताया कि एक अलग घटना में, एक और व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) से मौत हो गई।
Jul 16, 2026, 7:01 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: सुरक्षाकर्मी घायल और बीमार श्रद्धालुओं को भीड़ से दूर ले जा रहे हैं

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान, सुरक्षाकर्मी घायल और बीमार श्रद्धालुओं को मेडिकल मदद के लिए भीड़ से दूर ले जा रहे हैं।
Jul 16, 2026, 7:00 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: हम 2 चीज़ों के लिए तैयार थे-IGP डॉ. उमाशंकर डैश

फायर और इमरजेंसी सर्विस के IGP डॉ. उमाशंकर डैश ने कहा कि, "पुरी के हालात और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए, हम 2 चीज़ों के लिए तैयार थे - 1. अगर बादल छाए रहें और उमस हो तो क्या करेंगे, 2. अगर बारिश हो तो क्या करेंगे। हम दोनों स्थितियों के लिए तैयार हैं - उमस होने पर भक्तों पर पानी का छिड़काव करना और निचले इलाकों में भरे पानी को निकालना। अब हमारा पूरा ध्यान पानी भरे इलाकों से पानी निकालने पर है। पिछले 2 दिनों में, हमने लगभग 60 जगहों से 3-4 लाख लीटर से ज़्यादा पानी निकाला है। हमने पहली बार 25 स्पेशल रेस्क्यू यूनिट तैनात की हैं, जिनमें से हर यूनिट में 5 लोग और एडवांस्ड उपकरण हैं।"
Jul 16, 2026, 6:25 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की आलोचना

आज की भगदड़, रथ यात्रा के दौरान भीड़ मैनेजमेंट में बुरी तरह नाकामी के ठीक एक दिन बाद हुई, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। यह सरकार की भक्तों के लिए शांतिपूर्ण त्योहार पक्का करने में बड़ी नाकामी को दिखाता है। चश्मदीदों की रिपोर्ट है कि इस भयानक हादसे पर शुरुआती प्रतिक्रिया भक्तों के रिश्तेदारों की तरफ से आई, क्योंकि बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए कोई सरकारी मशीनरी मौजूद नहीं थी, जो ड्यूटी में एक चौंकाने वाली चूक को दिखाता है।
Jul 16, 2026, 6:19 PM IST

Rath Yatra 2026 LIVE: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, 2 की मौत

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान हादसा हो गया है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिन श्रद्धालुओं की मौत हुई है,उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
Jul 16, 2026, 5:15 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रथयात्रा में हुईं शामिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुईं।
Jul 16, 2026, 4:41 PM IST

Rath Yatra LIVE: सभी देशवासियों को रथ यात्रा की बधाई- मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "ओडिशा के सभी भाई-बहनों और जगन्नाथ के सभी भक्तों को गोवा की सरकार की तरफ से और गोवा के लोगों की तरफ से आज जगन्नाथ यात्रा की मैं आपको बहुत-बहुत शुमकामनाएं देता हूं। मुझे खुशी है कि मैं हर साल जगन्नाथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ की पूजा करता हूं और उनके सेवा के लिए मैं आपके साथ हर साल यहां रहता हूं। मैं भगवान से दुआ करता हूं कि आगे आने वाले साल भी मुझे इस यात्रा में शामिल होने और पूजा करने का सौभाग्य मिले।"
Jul 16, 2026, 4:20 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: रथ यात्रा विनम्रता और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक -पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ' रथ यात्रा भारत की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की एक अनूठी अभिव्यक्ति है। रथ यात्रा से जुड़ी परंपराओं ने भारत और दुनिया भर में कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। यह विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। भगवान जगन्नाथ सभी को अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि प्रदान करें। वे हमें हमारे सभी प्रयासों के लिए शक्ति दें और समाज में एकता की भावना को और मजबूत करें।
Jul 16, 2026, 4:18 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा पूरे देश पर बनी रहे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो। देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनामस्कृत। पुण्यश्लोककाव्यायनन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते॥
Jul 16, 2026, 4:16 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

हर साल, ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा देखने के लिए लाखों श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। यह सिर्फ़ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति, एकता और ईश्वरीय कृपा का एक ऐसा शाश्वत उत्सव है जो दुनिया भर के लोगों के दिलों को प्रेरित करता है।
Jul 16, 2026, 4:15 PM IST

Rath Yatra 2026 LIVE: जगन्नाथ प्रभु की वजह से ही ओडिशा, बिहार और फिर बंगाल में परिवर्तन हुआ

जगन्नाथ रथ यात्रा पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "परिवर्तन हुआ है ये जगन्नाथ प्रभु जी के आर्शीवाद के बिना नहीं हो सकता था तो पहले ओडिशा, बिहार और फिर बंगाल में परिवर्तन हुआ।"
Jul 16, 2026, 4:13 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: सभी को रथ यात्रा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका और सांसद बृजमोहन अग्रवाल जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज रथ यात्रा है। सभी को रथ यात्रा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमने यहां पूजा-अर्चना की है और छत्तीसगढ़ के लिए प्रार्थना की है कि सभी के घरों में खुशहाली आए।"
Jul 16, 2026, 4:11 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: सिलीगुड़ी में भक्तों ने निकाली रथ यात्रा

सिलीगुड़ी में भक्तों ने उत्साह के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली।
Jul 16, 2026, 3:26 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खींचा रथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के त्यागराज नगर में श्री जगन्नाथ मंदिर द्वारा आयोजित सालाना 'रथ यात्रा' में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा।
Jul 16, 2026, 2:47 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली की रथयात्रा में हुए शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के त्यागराज नगर में श्री जगन्नाथ मंदिर द्वारा आयोजित 'रथ यात्रा' में शामिल हुए।
Jul 16, 2026, 1:01 PM IST

रथ यात्रा में कृष्ण के साथ क्यों नहीं होती रुक्मिणी या राधा?

Jagannath Rath Yatra 2026: रथ यात्रा में कृष्ण के साथ क्यों नहीं होती रुक्मिणी या राधा? क्या है कथा?
Jul 16, 2026, 1:00 PM IST

Jagannath Chalisa: 'नाम लेते ही आपका मिटे कष्ट संताप'

Jagannath Chalisa: 'नाम लेते ही आपका मिटे कष्ट संताप', जगन्नाथ चालीसा बिना अधूरी है रथ यात्रा
Jul 16, 2026, 12:59 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: पुरी में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है:IGP

पुरी में लाखों की संख्या में भक्त उपस्थित हुए हैं। इसके लिए हमने पुलिस व्यवस्था तैयार की है और इसमें ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर कंट्रोल रूम तक का प्लान है-कटक के सेंट्रल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) डॉ. सत्यजीत नाइक
Jul 16, 2026, 12:57 PM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: गुजरात में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2026 शुरू

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2026 शुरू हो गई है। वीडियो राजकोट से है।
Jul 16, 2026, 11:42 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी करेंगे रथ यात्रा की शुरुआत

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी आरती करेंगे, 'छेरा पहरा' (रथ के रास्ते की सफाई) की रस्म निभाएंगे और फिर अल्बर्ट रोड पर स्थित इस्कॉन मंदिर के सामने खड़े रथ से बंधी पवित्र रस्सी को खींचेंगे। इससे इस्कॉन द्वारा आयोजित 55वीं कोलकाता रथ यात्रा की शुभ शुरुआत होगी।
Jul 16, 2026, 11:09 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: भव्य रथ यात्रा से पहले पारंपरिक रस्में निभाई जा रही हैं

हौज़ खास के जगन्नाथ मंदिर में जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू होने जा रही है। भव्य रथ यात्रा से पहले पारंपरिक रस्में निभाई जा रही हैं।
Jul 16, 2026, 10:39 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: करीब 1 बजे पारंपरिक 'पाहंडी' रस्म होगी शुरू-पुजारी देबाब्रत मिश्रा

पवित्र जगन्नाथ रथ यात्रा, जिसे गुंडिचा यात्रा भी कहा जाता है, मनाई जा रही है। इस त्योहार के दौरान, भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा अपने रथों पर बाहर आते हैं और भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद देते हैं। माना जाता है कि प्रार्थना करने और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है, यह जुलूस दोपहर करीब 1 बजे पारंपरिक 'पाहंडी' रस्म के साथ शुरू होगा, जिसके बाद देवी-देवताओं को रथों पर बिठाया जाएगा और आरती की जाएगी- जगन्नाथ मंदिर के पुजारी देबाब्रत मिश्रा
Jul 16, 2026, 10:37 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: जगन्नाथ जी कृपा से मैं यहां आया हूं: सोनू निगम

मैंने पहले भी कई बार इसके लिए गाया है, लेकिन पहली बार दर्शन कर रहा हूं, यहां जो कुछ भी मैंने देखा है, वह ज़िंदगी भर मेरे साथ रहेगा। मुझे यहां का मैनेजमेंट बहुत पसंद आया-सोनू निगम
Jul 16, 2026, 10:35 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: 'यह कोई परफ़ॉर्मेंस नहीं, बल्कि सेवा है'

पुरी जगन्नाथ मंदिर के एक कलाकार का कहना है, "मैं वृंदावन से आया हूं. यह कोई परफ़ॉर्मेंस नहीं, बल्कि सेवा है... हमें इतनी खुशी महसूस हो रही है कि ऐसा लग रहा है जैसे फूलों की बारिश हो रही हो..."
Jul 16, 2026, 9:53 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहुंचे जगन्नाथ मंदिर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सालाना रथ यात्रा से पहले पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया।
Jul 16, 2026, 8:50 AM IST

Puri में Red Alert, स्कूल-कॉलेज बंद, अब कैसे होगी रथयात्रा?

Oidsha Weather Updates: पुरी में Red Alert, स्कूल-कॉलेज बंद, अब कैसे होगी रथयात्रा?
Jul 16, 2026, 8:47 AM IST

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: पुरी मंदिर के सिंहद्वार पर रखे गए हैं तीनों रथ

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन रथ - नंदीघोष, दर्पदलन और तालध्वज - को पुरी जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पर रखा गया है। ये रथ आज शुरू होने वाली सालाना रथ यात्रा के लिए हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+