Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता सोरनालिंगम की क्या है जाति? ईसाई हैं एक्टर, पत्नी कौन-सा धर्म करती हैं फॉलो?

Thalapathy Vijay Wife Sangeeta Sornalingam Caste: साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार थलपति विजय इस समय अपनी राजनीतिक पारी को लेकर देशभर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी पार्टी तमिलनाडु वेट्री कझगम (TVK) ने हालिया विधानसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों से जीत हासिल की है। इस बड़ी सफलता ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाई है बल्कि सोशल मीडिया पर उन्हें फिल्मों के साथ साथ पॉलिटिक्स का भी स्टार बना दिया है।

तमिलनाडु के सीएम बन सकते हैं थलपति विजय
फिलहाल सोशल मीडिया पर थलपति विजय के जल्द ही तमिलनाडु के सीएम हनने को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि साल 2025 में ही थलपति विजय ने ये घोषणा कर दी थी कि वह अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना रहे हैं और उनका अब उनका पूरा फोकस राजनीति पर होगा। ऐसा में कहा जा रहा है कि फिल्म 'जन नायकन' उनकी आखिरी फिल्म होगी, जो जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Thalapathy Vijay Wife Sangeeta Sornalingam

पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने दाखिल की तलाक की अर्जी

-थलपति विजय के सिनेमा से दूरी बनाने की घोषणा के बाद अचानक उनकी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मचने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। आपको बता दें कि पत्नी संगीता की इस याचिका में एक्टर-पॉलिटिशियन थलपति विजय पर बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

-खबर आई कि थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने चेंगलपट्टू के फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि एक्टर का एक फेमस एक्ट्रेस के साथ संबंध था जिसके चलते उनके वैवाहिक रिश्ते में दरार आई थी।

थलपति विजय पर लगा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

बताया जा रहा है कि संगीता सोरनालिंगम ने कोर्ट से शादी खत्म करने की मांग इन्हीं आरोपों के आधार पर की है। हालांकि इस मामले पर अभी तक थलपति विजय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके बाद से ही लोग संगीता और विजय की शादीशुदा जिंदगी को लेकर तरह तरह की बातें जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

किस जाति से हैं थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम?

-सुपरस्टार थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम एक श्रीलंकाई तमिल हैं, जो यूनाइटेड किंगडम में एक अमीर बिजनेस फैमिली में पैदा हुईं और वहींपली-बढ़ीं। वह श्रीलंका के जाफन से हैं और उनका परिवार बाद में लंदन शिफ्ट हो गया था।

-श्रीलंकाई तमिल समुदाय के मामले में, सोरनालिंगम उपनाम वाले लोग अक्सर वेल्लालर जाति से जुड़े होते हैं, जिसे ऐतिहासिक रूप से उत्तरी श्रीलंका में तमिलों के बीच एक दबदबे वाली, जमीन वाली कम्युनिटी के तौर पर पहचाना जाता है।

-वेल्लालर (Vellalar) तमिलनाडु, केरल और श्रीलंका के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में निवास करने वाला एक प्रमुख, पारंपरिक रूप से जमींदार और कृषक समुदाय है। ये एक उच्च-जाति समूह माना जाता है, जो मुख्य रूप से खेती, भूमि प्रबंधन और प्रशासन से जुड़ा रहा है। इन्हें प्राचीन तमिल समाज का अभिजात वर्ग भी माना जाता है, जो चोल, पांड्य और पल्लव राजवंशों के समय से सत्ता और भूमि से जुड़े रहे हैं।

कौन-सा धर्म मानती हैं संगीता सोरनालिंगम?

आपको बता दें कि संगीता सोरनालिंगम के पति थलपति विजय जहां ईसाई धर्म का पालन करते हैं, वहीं पत्नी हिंदू धर्म को मानती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संगीता सोरनलिंगम का फिल्म इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन नहीं है। वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए रखना पंसद करती हैं। हालांकि इसके बावजूद भी संगीता कई स्टार्स के साथ करीबी संबंध रखती हैं। शादी के बाद उन्होंने हमेशा लो-प्रोफाइल लाइफ चुनी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आईं।

संगीता सोरनालिंगम-थलपति विजय की लव स्टोरी

-बताया जाता है कि संगीता सोरनालिंगम ने साल 1996 में रिलीज हुई थलपति विजय की फिल्म 'पूवे उनाक्कागा' देखने के बाद एक्टर को पसंद करना शुरू किया था। इस फिल्म को देखने के बाद संगीता खास तौर पर थलपति विजय से मिलने के लिए लंदन से चेन्नई पहुंची थीं।

-दोनों के बीच उस समय से ही बातचीत शुरू हुई थी, जो जल्द ही दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई थी। इसके बाद 25 अगस्त 1999 को दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। उस समय ये शादी फैंस के बीच काफी चर्चा में रही थी।

-थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम के दो बच्चे- बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा हैं। दोनों ही लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रहे हैं क्योंकि परिवार ने हमेशा निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से अलग रखा है। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ लंदन में ही रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+