Thalapathy Vijay ने कैसे जीतीं 108 सीटें? खूबसूरत अभिनेत्री ने खोल दिया एक्टर का बड़ा राज, Video

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के सियासत की तस्वीर को बदलने वाले तमिलगा वेट्री कझगम के प्रमुख विजय ने रविवार को सीएम पद की शपथ ले ली है। आपको बता दें अपने लाजवाब प्रदर्शन से स्टालिन सरकार का सूर्य अस्त करने वाले विजय ने कल लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Shriya Saran

आपको बता दें कि इस चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। फिलहाल सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक लोग टीवीके चमत्कारिक प्रदर्शन की बातें कर रहे हैं। उनके फैंस ेन दावा किया है कि अब तमिलनाडु में बदलाव होगा क्योंकि वो सुरक्षित हाथों में पहुंच गया है।

'श्रिया सरन ने विजय की सफलता का राज बताया'

कुछ राजनीतिक जानकारों ने यहां तक कह दिया है कि स्टालिन सरकार के खिलाफ चल रही हवा का फायदा सीधा टीवीके को मिला और इसलिए वो जीत गए लेकिन उनके साथ कई फिल्मों में काम करने वाली मशहूर अभिनेत्री श्रिया सरन ने विजय की सफलता का राज कुछ और बताया है।

Thalapathy Vijay

'उन्हें जो हासिल हुआ है, वो उसके हकदार हैं'

उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि 'विजय भले ही सियासत में नए हों लेकिन ग्राउंड लेवल पर वो करीब 10 सालों से जुड़े हुए हैं इसलिए अगर आज उन्हें जो हासिल हुआ है, वो उसके हकदार हैं और यही उनकी सफलता का राज है। राजनीति में वो भले ही नए हों लेकिन लोगों से वो जमीनी स्तर से काफी वक्त से जुड़े हुए हैं, उन्होंने लोगों की समस्याओं को करीब से देखा है और उसके लिए काफी काम भी किया है, वो राजनेता के तौर पर कैसे साबित होते हैं, इस बारे में मैं अभी तो कुछ नहीं कह सकती हूं लेकिन उम्मीद करती हूं कि वो बेहतरीन साबित होंगे क्योंकि वो इंसान कमाल के हैं।'

Thalapathy Vijay

45 डिग्री की तपती गर्मी में विजय ने क्यों खिंचवाई फोटो?

अभिनेता के रूप में वे बेहद डेडिकेटेड हैं उन्होंने अपना एक अनुभव भी शेयर किया, उन्होंने एक बताया कि 'कुछ वक्त पहले हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, बाहर बहुत गर्मी थी शायद 45 डिग्री का तापमान था, कोई भी इंसान अपने एसी रूम से बाहर नहीं निकलता उस वक्त लेकिन विजय निकले क्योंकि बाहर बहुत सारे फैंस उन्हें देखने के लिए आए थे, वो सब उनके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते थे। विजय ने किसी को भी निराश नहीं किया बल्कि वो घंटों धूप में खड़े रहे क्योंकि उन्हें अपने फैंस की फीलिंग्स का ख्याल था, तो ये बातें साबित करती हैं वो आम लोगों के प्रति वो कितना स्नेह रखते हैं,इसलिए जो उन्हें आज मिला है उसके पीछे उनकी लंबी मेहनत है।'

Shriya Saran

लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं Thalapathy Vijay

गौरतलब है कि विजय ने 2 फरवरी, 2024 को TVK लॉन्च किया था। इसके साथ ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली वो तीन दशकों से भी ज़्यादा समय तक फिल्मी पर्दे पर लोगों को मनोरंजन करते आए हैं, उनकी लंबी फैन फॉलोईंग है , जिसका फायदा निश्चित रूप से उन्हें इस चुनाव में मिला है।

कौन हैं श्रिया सरन?

बेहिसाब सुंदरता की मल्लिका श्रिया सरन तमिल, तेलुगु फिल्मों का जाना-पहचाना नाम है, हिंदी दर्शक उन्हें 'दृश्यम' की वजह से पहचानते हैं। तेलुगु फिल्म 'इष्टम' (2001) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली श्रिया को पहली कमर्शियल सफलता 'संतोषम' (2002) फिल्म से मिली थी। सरन ने तमिल फिल्म 'एनक्कु 20 उनक्कु 18' (2003) से तमिल सिनेमा में कदम रखा और उस समय की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म 'शिवाजी' (2007) में मुख्य भूमिका निभाई।

यह पढ़ें:Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता सोरनालिंगम की क्या है जाति? ईसाई हैं एक्टर, पत्नी कौन-सा धर्म करती हैं फॉलो?
यह पढ़ें:Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता सोरनालिंगम की क्या है जाति? ईसाई हैं एक्टर, पत्नी कौन-सा धर्म करती हैं फॉलो?
यह पढ़ें: Thalapathy Vijay की कार के नंबर प्लेट 'TN 07 CM 2026' ने क्यों मचाई सनसनी? एक्टर के CM बनने से क्या कनेक्शन?
यह पढ़ें: Thalapathy Vijay की कार के नंबर प्लेट 'TN 07 CM 2026' ने क्यों मचाई सनसनी? एक्टर के CM बनने से क्या कनेक्शन?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+