6,6,6,6,6,6 मैदान पर आया छक्कों का तूफान! महज 20 गेंदों में जड़ा शतक, दुनिया में कोई नहीं कर पाया ऐसा

Cricket World Record: क्रिकेट के मैदान पर जब भी सबसे तेज शतक की बात होती है तो हमारे दिमाग में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स या ट्रेविस हेड जैसे नाम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक भारतीय बल्लेबाज के नाम महज 20 गेंदों में शतक जड़ने का ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे असंभव माना जाता है? यह कारनामा किसी और ने नहीं, बल्कि अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले रिद्धिमान साहा ने किया था।

साल 2018 में साहा ने किया था कमाल (Cricket World Record)

यह बात साल 2018 की है, जब साहा जेसी मुखर्जी ट्रॉफी (स्थानीय टूर्नामेंट) में मोहन बागान की ओर से खेल रहे थे। बीएनआर रिक्रिएशन क्लब के खिलाफ मैच में साहा ने ऐसी तबाही मचाई कि गेंदबाज रन रोकने के बजाय बचने की कोशिश करने लगे। साहा ने अपनी पारी की शुरुआत से ही बाउंड्री की झड़ी लगा दी और महज 20 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।

massive milestone 1

6 गेंदों पर 6 छक्के और 510 का स्ट्राइक रेट

साहा की इस पारी का सबसे रोमांचक पल 17वां ओवर था। तेज गेंदबाज अमन प्रसाद के एक ही ओवर में साहा ने लगातार 6 छक्के जड़कर स्टेडियम में सनसनी फैला दी। साहा ने अपनी नाबाद 102 रनों की पारी में कुल 14 छक्के और 4 चौके लगाए। पूरी पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 510.00 का रहा। उनकी इस विस्फोटक पारी की मदद से उनकी टीम ने 7 ओवर के अंदर ही 103 रनों का लक्ष्य बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया।

टेस्ट क्रिकेट में भी मनवाया लोहा

साहा केवल छोटे फॉर्मेट के ही खिलाड़ी नहीं थे। उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट मैचों में प्रतिनिधित्व किया और 1,353 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 3 शानदार शतक दर्ज हैं। इनमें साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में खेली गई 117 रनों की दमदार पारी आज भी क्रिकेट फैंस को याद है। उन्होंने बल्लेबाजी के अलावा विकेट के पीछे अपनी शानदार कीपिंग से सुपरमैन की छवि बनाई।

IPL में दिखा चुके हैं कमाल

आईपीएल में भी साहा का दबदबा रहा। उन्होंने लीग में लगभग 3,000 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए फाइनल मैच में लगाया गया उनका शतक आईपीएल इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक है। साल 2025 की शुरुआत में साहा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी, जिससे भारतीय क्रिकेट के एक सुनहरे अध्याय का अंत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+