'Thalapathy Vijay जैसा दिखता है, वैसा है नहीं', चुनाव जीतने के 48 घंटे बाद स्कूल टीचर वासंथा ने खोला ऐसा राज
Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार से नेता बने थलपति विजय इस वक्त तमिलनाडु की राजनीति के केंद्र में हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की है और अब सत्ता तक पहुंचने के लिए गठबंधन की रणनीति पर तेजी से काम चल रहा है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की जीत
234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है और माना जा रहा है कि सहयोगी दलों के समर्थन से थलपति विजय का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।

गठबंधन की गणित और सीएम की कुर्सी का रास्ता
TVK भले ही अपने दम पर बहुमत से कुछ कदम दूर है लेकिन कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) जैसे दलों का संभावित समर्थन थलपति विजय के लिए सत्ता का रास्ता आसान बना सकता है।
क्या तमिलनाडु के सीएम बनेंगे थलपति विजय?
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो थलपति विजय तमिलनाडु के इतिहास में चौथे ऐसे फिल्म अभिनेता बन जाएंगे, जो मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। इससे पहले M.G. Ramachandran, V.N. Janaki और J. Jayalalithaa इस पद पर रह चुके हैं।
रियल लाइफ में कैसे हैं थलपति विजय, टीचर ने खोला राज
-फिल्मों में बड़े-बड़े किरदार निभाने वाले थलपति विजय असल जिंदगी में काफी शांत और शर्मीले स्वभाव के हैं। उनके करीबी लोगों के अनुसार राजनीति में आने से पहले वह सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आते थे। अब थलपति विजय की स्कूल टीचर वासंथा ने एक्टर को लेकर कई खुलासे किए हैं।
-टीचर ने बताया कि थलपति विजय फिल्मों में जैसे दिखते हैं, वैसे बिल्कुल नहीं हैं। वह बचपन में एक्शन के लिए नहीं बल्कि शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। हालांकि अब वह फिल्मों में दमदार एक्शन करते नजर आते हैं।
'सरल, अनुशासित और मददगार छात्र थे थलपति विजय'
टीचर वासंथा ने बताया कि थलपति विजय बचपन में बेहद सरल, अनुशासित और मददगार छात्र थे। टीचर ने कहा- वह न सिर्फ पढ़ाई में अच्छे थे बल्कि दूसरों की मदद करने में भी हमेशा आगे रहते थे। अगर उन्हें डांटा भी जाता था, तो वह कभी नाराज नहीं होते थे और न ही किसी के प्रति मन में कोई दुर्भावना रखते थे।
'बचपन से दिखने लगे थे लीडरशिप के गुण'
टीचर ने कहा- थलपति विजय में नेतृत्व क्षमता बचपन से ही नजर आने लगी थी। स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी अक्सर विजय और उनके दोस्तों को सौंपी जाती थी, क्योंकि वो इसे बेहद अच्छे तरीके से निभाते थे। उनकी प्लानिंग और आयोजन क्षमता इतनी मजबूत थी कि शिक्षक भी उन पर पूरा भरोसा करते थे।
'पढ़ाई के साथ साथ गजब का डांस करते थे'
थलपति विजय सिर्फ पढ़ाई में अच्छे नहीं थे बल्कि वह एक बेहतरीन डांसर भी थे। उनकी टीचर ने बताया- विजय 8वीं कक्षा में ही स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस देते थे। स्कूल के बाकी छात्र उनकी डांस के फैन थे। स्कूल के हर कार्यक्रम में विजय की सक्रिय भागीदारी रहती थी और वह पूरे आयोजन को संभालने की जिम्मेदारी खुद लेते थे।
टीचर की नजर में थलपति विजय की पसंदीदा फिल्में
वासंथा ने थलपति विजय की फिल्मों को लेकर भी अपनी पसंद जाहिर की। उन्होंने 'कुशी', 'घिल्ली', 'थुपाक्की' और 'मर्सल' को अपनी पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया है। उनका कहना है कि स्कूल में शांत रहने वाला ये बच्चा जब स्क्रीन पर आक्रामक किरदार निभाता है, तो उन्हें यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये वही विजय हैं।
फैंस का क्रेज: टीचर को भी मिलता है सम्मान
थलपति विजय की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैंस उनकी टीचर तक को खास सम्मान देते हैं। वासंथा ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब लोगों को पता चलता है कि उन्होंने विजय को पढ़ाया है, तो वह बेहद भावुक हो जाते हैं। एक बार तो एक शख्स उनके पैरों में गिर पड़ा, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह विजय की गुरु रह चुकी हैं।
फिल्मों से राजनीति तक, हर जगह कायम है स्टारडम
तीन दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में थलपति विजय ने 60 से अधिक फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। अब राजनीति में भी उनका वही प्रभाव नजर आ रहा है। फैंस के लिए य सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जहां एक सुपरस्टार अब असल जिंदगी में जनता का नेता बनने की ओर बढ़ रहा है।













Click it and Unblock the Notifications