कौन हैं स्नेहा? Thalapathy Vijay संग क्यों जुड़ रहा नाम? राजनीति में एंट्री के बाद छिड़ी चर्चा, क्या है मामला?
Thalapathy Vijay and Sneha: साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी राजनीतिक पारी को लेकर देशभर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी पार्टी तमिलनाडु वेट्री कझगम (TVK) ने हालिया विधानसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों से जीत हासिल की है। इस बड़ी सफलता ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाई है बल्कि सोशल मीडिया पर उनके फिल्मी करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से भी फिर से ट्रेंड करने लगे हैं।
थलपति विजय के साथ इस एक्ट्रेस ने निभाए 3 रिश्ते
थलपति विजय की राजनीतिक कामयाबी के बीच उनके सिनेमा से जुड़ा एक अनोखा राज तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा उस एक्ट्रेस की हो रही है, जिन्होंने पर्दे पर थलपति विजय के साथ एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग रिश्ते निभाए- पहले प्रेमिका,फिर पत्नी और आखिरकार मां का किरदार। दो दशकों में बदलते इन रिश्तों ने दर्शकों को हैरान किया और प्रभावित भी किया।

कौन हैं स्नेहा, जिनके साथ जोड़ा जा रहा थलपति विजय का नाम?
-आपको बता दें कि तेलुगू और तमिल फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस स्नेहा ने थलपति विजय के साथ कई फिल्मों में काम किया है। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'वसीगारा' (Vaseegara) में थलपति विजय और स्नेहा पहली बार साथ नजर आए थे। ये फिल्म तेलुगू सुपरहिट फिल्म नुव्वु नाकु नाचाव की तमिल रीमेक थी। इसमें दोनों ने प्रेमी-प्रेमिका का किरदार निभाया था, जिसकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
-फिल्म 'वसीगारा' के रिलीज के बाद कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि थलपति विजय और स्नेहा के बीच कुछ चल रहा है। दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने इस बारे में कभी कोई बात नहीं कही लेकिन दोनों की नजदीकियों ने इस अफवाह को हवा जरूर दी थी।
सुहासिनी राजाराम नायडू का जन्म 1981 में हुआ था। इंडस्ट्री में उन्हें स्नेहा के नाम से जाना जाता है। वह मुख्य रूप से तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में एक्टिंग करती हैं। आपको बता दें कि स्नेहा मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं लेकिन उनके दादा-दादी मुंबई में आकर बस गए थे, जहां स्नेहा का जन्म हुआ था। बाद में उनका परिवार शारजाह (यूएई) शिफ्ट हो गया, जहां वह पली-बढ़ीं।
12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान, शारजाह में क्रिकेट मैच देखते हुए एक मलयालम प्रोड्यूसर की नजर आन पर गई और उन्हें फिल्म का ऑफिर दिया गया। इसके बाद ही उनके अभिनय करियर की शुरुआत हो गई थी।
GOAT में बनीं थलपति विजय की मां
-करीब दो दशक बाद साल 2024 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म The Greatest of All Time (GOAT) में ये जोड़ी फिर साथ आई थी लेकिन इस बार रिश्तों का समीकरण पूरी तरह बदल चुका था। फिल्म में थलपति विजय ने डबल रोल निभाया था, पिता और बेटे का।
-स्नेहा ने पिता के किरदार की पत्नी और बेटे की मां का रोल निभाकर एक अनोखी मिसाल कायम कर दी। स्नेहा का मामला सबसे खास माना जाता है क्योंकि उन्होंने तीन अलग-अलग रिश्तों में थलपति विजय के साथ स्क्रीन शेयर किया है।
थलपति विजय का फिल्मी सफर: हिट्स, स्टारडम और फैन फॉलोइंग
-थलपति विजय का फिल्मी करियर तीन दशक से ज्यादा लंबा रहा है और उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 'घिल्ली', 'थुप्पाक्की', 'मास्टर', 'बीस्ट', 'लियो' और 'GOAT' जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार का दर्जा दिलाया। उनकी फिल्मों में एक्शन, इमोशन और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है, जिसने उन्हें थलपति का खिताब दिलाया।
-थलपति विजय की खासियत ये रही है कि उन्होंने हर दौर में खुद को अपडेट किया, चाहे वह मास एंटरटेनर फिल्में हों या सामाजिक संदेश देने वाली कहानियां। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं रही बल्कि देशभर में फैली।
फिल्मों से राजनीति तक: नई पारी की शुरुआत
साल 2024 में थलपति विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी TVK की स्थापना की और साल 2025 में फिल्मों से दूरी बनाने का संकेत दिया। अब उनकी ये नई पारी तेजी से मजबूत होती नजर आ रही है। 108 सीटों की जीत के साथ उन्हें तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है।
फैंस के लिए दिलचस्प बन गई ये कहानी
थलपति विजय की राजनीतिक सफलता के बीच उनके फिल्मी करियर की ये अनोखी कहानी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। एक ही एक्ट्रेस के साथ तीन अलग-अलग रिश्तों का सफर न सिर्फ उनके करियर की विविधता दिखाता है बल्कि ये भी साबित करता है कि समय के साथ उनका स्टारडम और प्रभाव लगातार बढ़ता गया है।













Click it and Unblock the Notifications