ECI SIR Phase 3: चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, 16 राज्यों और 3 UT में मतदाता सूची का संशोधन, देखें पूरी लिस्ट

Election Commission SIR Phase 3: देश में चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और मतदाता सूची को ज्यादा सटीक बनाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन यानी SIR के तीसरे चरण की शुरुआत करने का ऐलान कर दिया है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी सीधे लोगों के घरों तक पहुंचेंगे और वोटरों से संपर्क कर उनकी जानकारी की जांच करेंगे।

चुनाव आयोग का मानना है कि इससे मतदाता सूची में मौजूद गलतियां कम होंगी और नए व छूटे हुए मतदाताओं का डेटा भी अपडेट किया जा सकेगा। यह अभियान देश के बड़े हिस्से में चलाया जाएगा और करोड़ों मतदाताओं को इसके दायरे में लाया जाएगा। आयोग ने इस पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल जनगणना से जुड़े काम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है ताकि दोनों प्रक्रियाओं में किसी तरह की परेशानी न हो।

Election Commission SIR

16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल

चुनाव आयोग के अनुसार, SIR का तीसरा चरण देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा। इस अभियान में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को शामिल नहीं किया गया है। इनके अलावा लगभग पूरा देश इस प्रक्रिया के दायरे में आएगा।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में शामिल हैं-

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन की तारीख
1
ओडिशा 06.09.2026
2
मिजोरम 06.09.2026
3
सिक्किम 06.09.2026
4
मणिपुर 06.09.2026
5
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव 11.09.2026
6
उत्तराखंड 15.09.2026
7
आंध्र प्रदेश 22.09.2026
8
अरुणाचल प्रदेश 22.09.2026
9
हरियाणा 22.09.2026
10
चंडीगढ़ 22.09.2026
11
तेलंगाना 01.10.2026
12
पंजाब 01.10.2026
13
कर्नाटक 07.10.2026
14
मेघालय 07.10.2026
15
महाराष्ट्र 07.10.2026
16
झारखंड 07.10.2026
17
दिल्ली 07.10.2026
18
नागालैंड 22.11.2026
19
त्रिपुरा 23.12.2026

घर-घर जाकर होगी जांच

इस विशेष अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी यानी BLO मतदाताओं के घरों तक पहुंचेंगे। वे वोटरों की जानकारी की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर अपडेट की प्रक्रिया भी पूरी करेंगे। आयोग का कहना है कि इस अभियान का मकसद वोटर लिस्ट को ज्यादा साफ और भरोसेमंद बनाना है।

करीब 4 लाख BLO को जिम्मेदारी

चुनाव आयोग ने बताया कि इस अभियान के लिए 3.94 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारियों को लगाया जाएगा। ये अधिकारी अलग-अलग इलाकों में जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और जरूरी जानकारी जुटाएंगे।

आयोग के मुताबिक, SIR के तीसरे चरण के दौरान करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाएगी। इतने बड़े स्तर पर चलाया जा रहा यह अभियान देश की चुनावी व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है।

जनगणना के काम को ध्यान में रखकर बना प्लान

चुनाव आयोग ने कहा कि इस चरण का पूरा शेड्यूल तैयार करते समय जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को भी ध्यान में रखा गया है। दोनों कामों में फील्ड स्तर पर काम करने वाली मशीनरी लगभग एक जैसी है, इसलिए समय और संसाधनों को देखते हुए योजना तैयार की गई है।

Bengal में करारी हार के बाद TMC का दावा - SIR से चुनाव परिणाम प्रभावित हुए, सुप्रीम कोर्ट से क्‍या मिला जवाब?
Bengal में करारी हार के बाद TMC का दावा - SIR से चुनाव परिणाम प्रभावित हुए, सुप्रीम कोर्ट से क्‍या मिला जवाब?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+