CSK को तगड़ा झटका, चोटिल होकर घर लौटा स्टार ऑलराउंडर, प्लेऑफ से पहले बढ़ी चेन्नई की मुश्किलें

IPL 2026 CSK News: आईपीएल 2026 के निर्णायक मोड़ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन जांघ की गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह अपनी चोट के इलाज के लिए तत्काल यूनाइटेड किंगडम (UK) वापस लौट गए हैं। प्लेऑफ की रेस में बनी चेन्नई के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

शानदार फॉर्म में थे ओवरटन, 10 मैचों में लिए 14 विकेट (IPL 2026 CSK News)

जेमी ओवरटन इस सीजन में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने अब तक खेले 10 मैचों में न केवल 14 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, बल्कि निचले क्रम में आकर 136 अहम रन भी बनाए। वह टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे। उनकी गैरमौजूदगी में अब टीम का गेंदबाजी संतुलन बिगड़ना तय है।

Jamie Overton 1

पहले ही कई खिलाड़ी हैं चोटिल

चेन्नई की टीम इस सीजन में खिलाड़ियों की फिटनेस से लगातार जूझ रही है। खुद पूर्व कप्तान एमएस धोनी काफ इंजरी (पिंडली की चोट) के कारण कुछ मैचों से बाहर चल रहे हैं। महासंघ और फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए ओवरटन के बाहर होने की पुष्टि की है। इससे पहले टीम ने कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को रामकृष्ण घोष के विकल्प के तौर पर शामिल किया था, लेकिन ओवरटन जैसे अनुभवी विदेशी खिलाड़ी की भरपाई करना आसान नहीं होगा।

बढ़ गई है टीम की मुश्किलें

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 11 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। चेन्नई को अभी 3 मैच और खेलने हैं। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए उन्हें कम से कम 2 जीत की दरकार है। ओवरटन के जाने से डेथ ओवर्स की गेंदबाजी कमजोर हुई है। अब मुकेश चौधरी पर अतिरिक्त दबाव होगा।

मैनेजमेंट के सामने रिप्लेसमेंट की चुनौती

सूत्रों के मुताबिक CSK मैनेजमेंट अब ओवरटन के विकल्प के रूप में किसी विदेशी तेज गेंदबाज या ऑलराउंडर की तलाश में है। चूंकि सीजन अंतिम चरण में है, इसलिए नए खिलाड़ी का टीम के माहौल में ढलना और प्लेइंग-XI में जगह बनाना एक बड़ी चुनौती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+