वैभव सूर्यवंशी IPL में कब पूरा करेंगे 350 छक्कों का जादुई आंकड़ा? टूट जाएंगे गेल और रोहित के रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्रिकेट के गलियारों में उनके 'पावर-हिटिंग' कौशल की तुलना दुनिया के दिग्गज फिनिशर्स से की जा रही है। जिस अंदाज में वे गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेज रहे हैं, उसने विशेषज्ञों को उनके भविष्य के आंकड़ों का आकलन करने पर मजबूर कर दिया है कि कब वह 350 छक्कों का आंकड़ा पार कर लेंगे।

​वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल करियर की शुरुआत जितनी धमाकेदार की है, वैसी कम ही खिलाड़ियों में देखने को मिलती है। अब तक खेले गए 18 मैचों में उन्होंने कुल 64 छक्के जड़े हैं। यह आंकड़ा इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनकी आक्रामकता और निडर सोच को दर्शाता है।

Vaibhav Sooryavanshi

वे क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाते हैं, जिससे राजस्थान रॉयल्स को मध्यक्रम या डेथ ओवरों में एक जबरदस्त मजबूती मिल रही है। उनके शुरुआती रनों से ही राजस्थान रॉयल्स की दशा तय हो जाती है।

प्रति मैच छक्कों की औसत

​यदि हम वैभव के वर्तमान प्रदर्शन का गणितीय विश्लेषण करें, तो उनकी 'सिक्स-हिटिंग' फ्रीक्वेंसी बेहद प्रभावशाली है। 18 मैचों में 64 छक्कों का सीधा मतलब है कि वे हर मैच में औसतन 3.55 छक्के लगा रहे हैं। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में बहुत कम ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जो करियर की शुरुआत में ही प्रति मैच 3 से अधिक छक्कों की औसत बनाए रखने में कामयाब रहे हों।

100 मैचों का समीकरण

​क्रिकेट प्रेमियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वैभव इसी रफ्तार से खेलते रहे, तो 100 मैचों तक उनके आंकड़े कहां पहुंचेंगे? वर्तमान रफ्तार को ध्यान में रखते हुए अगर उनके छक्कों का आकलन किया जाए, तो वह 100 मैचों में ही 355 छक्के जमा देंगे, जो क्रिकेट गेल के पूरे आईपीएल करियर के 357 छक्कों से दो कम है। अगर रफ्तार थोड़ी कम रहती है, तो वह 100 से 110 मैचों के बीच क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 319 छक्के जड़े हैं, वह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

वैभव के सामने क्या चुनौती

सबसे बड़ी चुनौती वैभव के लिए फिटनेस रहेगी। अभी उनकी उम्र महज 15 साल है लेकिन आने वाले समय में जब उम्र बढ़ेगी, तो उनको फिटनेस और फॉर्म पर निरंतर काम करना पड़ेगा। तभी वह 100 मैचों में जादुई आंकड़े को हासिल कर पाएंगे। क्रिकेट अनिश्चितताओं का गेम है, इस वजह से पूरी तरह से कोई भी विश्लेष्ण या पूर्वानुमान सही होने की गारंटी नहीं होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+