VIDEO: जब तेज प्रताप से हुआ तेजस्वी यादव का सामना! दोनों भाईयों के बीच क्या हुई बातचीत?
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले, पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव के दोनों बेटे आमने-सामने आ गए। एक तरफ आरजेडी प्रमुख के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक दुकान पर सदरी खरीद रहे थे, तो दूसरी तरफ अचानक महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरा तेजस्वी यादव अपने सहयोगी के साथ उनके ठीक सामने आ खड़े हुए।
इस वायरल वीडियो ने साबित कर दिया कि चुनावी जंग के बीच भाइयों की राजनीतिक दूरियां अभी भी जस की तस बनी हुई हैं। दो अलग-अलग राजनीतिक राहों पर चल रहे दोनों भाइयों के इस पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने बिहार की राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर पारिवारिक खींचतान और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

एयरपोर्ट लाउंज में 'सामना': चुप्पी और मुस्कान
यह आमना-सामना पटना एयरपोर्ट के लाउंज में हुआ, जब तेज प्रताप यादव (जो जन शक्ति जनता दल के प्रमुख हैं) इंटरव्यू दे रहे थे। इसी दौरान, उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव अपने सहयोगी और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के साथ वहां पहुंचे।
सदरी की खरीदारी के बीच भाई का दीदार
तेज प्रताप यादव एयरपोर्ट पर यूट्यूबर समदीश भाटिया को इंटरव्यू दे रहे थे और उसी समय वह एक दुकान से एक सदरी (बंडी) खरीद रहे थे। तेज प्रताप 38 नंबर की बंडी देख रहे थे। जब भाटिया ने मज़ाक में कहा कि उन्हें गिफ्ट न दिया जाए, तो तेज प्रताप ने हंसते हुए जवाब दिया कि वह यह अपने लिए खरीद रहे हैं।
'शॉपिंग करा रहे हैं क्या भइया?
इसी बीच, दुकान में मौजूद एक शख्स ने आकर बताया कि सामने तेजस्वी यादव आ गए हैं। तेजस्वी यादव के साथ विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी थे। जैसे ही यह खबर मिली, तेज प्रताप ने सामने देखा, लेकिन वह कुछ बोले नहीं। दूसरी ओर से, तेजस्वी यादव ने बड़े भाई को देखकर अभिवादन के अंदाज में हाथ उठाया और मुस्कुराते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा, 'शॉपिंग करा रहे हैं क्या भइया?'
भाटिया का जवाब: यूट्यूबर समदीश भाटिया ने बीच में आकर जवाब दिया कि, 'वो हमको गिफ्ट दे रहे हैं।' तेजस्वी ने सिर हिलाते हुए मुस्कुरा दिया और भाटिया से कहा, 'आप तो बड़ा लकी हैं।' मुलाकात का यह पल बेहद छोटा और राजनीतिक तनाव से भरा रहा।
इस पूरी बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने केवल एक बार तेजस्वी की तरफ देखा और कुछ देर देखने के बाद बिना कुछ कहे मुंह फेरकर वापस दुकान की तरफ मुड़ गए। उन्होंने दुकान में ब्लैक कलर की बंडी दिखाने को कहा। बाद में जब यूट्यूबर भाटिया ने तेज प्रताप से पूछा कि क्या दोनों भाइयों के बीच बातचीत नहीं होती है, तो तेज प्रताप ने संक्षिप्त और टालने वाला जवाब दिया, 'ऊ अपना ठीक हैं।' यह मौन मुलाकात अपने आप में कई संकेत दे गई।
'बच्चा है, झुनझुना पकड़ाएंगे': तेज प्रताप का तंज
इससे ठीक पहले, बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ा था। जब मीडिया ने तेज प्रताप यादव से चुनाव प्रचार और तेजस्वी यादव को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने मुस्कराते हुए तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, 'वो बच्चा है, चुनाव बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे।'
-
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?












Click it and Unblock the Notifications