Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, अब इस कैंडिडेट ने थामा बीजेपी का हाथ
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। चुनावी माहौल के बीच, मुंगेर विधानसभा सीट से जनसुराज के उम्मीदवार संजय सिंह ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।
उनके शामिल होने से मुंगेर का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गया है। बता दें कि इस सीट पर पहले चरण में ही 6 नवंबर को वोटिंग होगी।

वोटिंग से पहले बड़ा उलटफेर
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। इससे एक दिन पहले यानी 5 नवंबर (बुधवार) को संजय सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, जिला प्रभारी विकास सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा, प्रीति सिंह सहित एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।
संजय सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार और देश का विकास संभव है। जन सुराज की सोच अच्छी थी, लेकिन जनता भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा करती है।" उन्होंने आगे कहा कि बिहार में विकास, सुशासन और स्थिरता के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है।
मुंगेर सीट पर अब मुकाबला और दिलचस्प
मुंगेर विधानसभा सीट पहले से ही इस चुनाव में चर्चाओं में थी। अब संजय सिंह के भाजपा में शामिल होने से यह सीट और भी हाईप्रोफाइल हो गई है। यहां अब मुकाबला भाजपा के कुमार प्रणय, एआइएमआइएम (AIMIM) के पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन, और अन्य स्थानीय उम्मीदवारों के बीच देखने को मिलेगा। इस सीट पर अन्य प्रत्याशियों में कई इंटर पास या केवल साक्षर उम्मीदवार भी हैं, जिससे संजय सिंह और मोनाजिर हसन जैसे शिक्षित उम्मीदवारों की उपस्थिति और अहम हो जाती है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें मुंगेर, बेगूसराय, पटना, सहरसा, दरभंगा, सीवान, गोपालगंज और भोजपुर जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।
जनसुराज के लिए तगड़ा झटका
संजय सिंह के पार्टी बदलना जनसुराज के लिए एक बड़ा झटका और बीजेपी के लिए लाभकारी कदम मान रहे हैं। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनसुराज पार्टी इस बार पहली बार इतने बड़े स्तर पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
ऐसे में पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले उम्मीदवार का पार्टी छोड़ना संगठनात्मक तौर पर कमजोर पड़ने का संकेत देता है। वहीं बीजेपी ने इस कदम को "जनता के समर्थन की स्वाभाविक दिशा" बताया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह भाजपा के "विकास बनाम भ्रम" वाले एजेंडे की जीत है।
मुंगेर में सियासी पारा चढ़ा
मुंगेर में अब सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा कैंप में जहां जश्न का माहौल है, वहीं जनसुराज समर्थक इस फैसले से हैरान हैं। स्थानीय राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि संजय सिंह का बीजेपी में शामिल होना एनडीए के वोट बेस को और मजबूत कर सकता है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले मुंगेर की यह सियासी हलचल यह संकेत देती है कि इस बार मुकाबला न सिर्फ राजनीतिक गठबंधनों के बीच है, बल्कि विचारधाराओं और नेतृत्व पर भरोसे की परीक्षा भी है। अब सबकी निगाहें 6 नवंबर की वोटिंग और 14 नवंबर के नतीजों पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि मुंगेर की राजनीति किस करवट बैठती है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications