Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election 2025 Phase 1: अगर नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो कैसे करेंगे वोट? यहां जान लें काम की जानकारी

Bihar Election 2025 Phase 1: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर (गुरुवार) को होगी। इसके लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया है और अब उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता के हाथों में है। लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में मतदान हर बालिग नागरिक का अधिकार और नैतिक दायित्व है। हर तरफ मतदाता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है।

अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि बिना वोटर आईडी कार्ड के मत डाला जा सकता है या नहीं? इसके लिए आपको काम की जानकारी यहां मिलेगी। मतदाताओं के मताधिकार को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए हैं।

Bihar Election 2025 Phase 1

Bihar Election 2025 Phase 1: जानें चुनाव आयोग के नियम

- अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो भी वह मतदान कर सकता है। मतदाता के पास पहचान साबित करने वाला वैध दस्तावेज होना चाहिए।

- चुनाव आयोग ने ऐसे 11 वैकल्पिक पहचान पत्रों (Alternative ID Proofs) की सूची जारी की है। इनमें से किसी को भी अपने साथ ले जाकर आपके तय बूथ पर मतदान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Elections: 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रशासन तैयार, मतदान में गड़बड़ी की कहां करें शिकायत

इन वैध दस्तावेजों में शामिल हैं

पासपोर्ट

ड्राइविंग लाइसेंस

पैन कार्ड

आधार कार्ड

मनरेगा जॉब कार्ड

पेंशन डॉक्युमेंट

बैंक या डाकघर की पासबुक

स्मार्ट कार्ड (राष्ट्र स्वास्थ्य योजना)

फोटो युक्त सरकारी कर्मचारी आईडी कार्ड

विधायकों या सांसदों द्वारा जारी पहचान पत्र

राज्य या केंद्र सरकार के किसी मान्यता प्राप्त संस्था का फोटो आईडी कार्ड

Voter ID नहीं हो, तो मतदान से पहले ये काम कर लें

मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले इसकी जांच करें कि आपका नाम मतदाता सूची (Voter List) में दर्ज है। अगर नाम सूची में नहीं है, तो भले ही आपके पास पहचान पत्र हो, तब भी आप वोट नहीं डाल पाएंगे। इसलिए चुनाव आयोग की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से पहले ही अपना नाम जांच लें। चुनाव आयोग के आधिकारिक ऐप और वेबसाइट पर जाकर आप अपना क्षेत्र डालकर नाम चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग से पहले जनसुराज को बड़ा झटका, अब इस कैंडिडेट ने थामा बीजेपी का हाथ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+