फैक्ट चेक: भारत पर टैरिफ के बीच ट्रंप और विदेश मंत्रालय के फर्जी बयान वायरल, PIB ने बताया भ्रामक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही लगभग 70 देशों के लिए टैरिफ की फाइनल सूची जारी की गई है। एक्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत भारत पर 7 अगस्त 2025 से टैरिफ लागू होंगे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर कुछ कथित बयानों की बाढ़ आ गई, जिनमें दावा किया गया कि भारत और अमेरिका ने एक-दूसरे पर तीखी राजनीतिक टिप्पणियां की हैं। PIB Fact Check ने इन दावों को पूरी तरह झूठा बताया है।
बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 25% और पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया है। हालांकि ऑर्डर में भारत पर किसी "पेनल्टी" का कोई उल्लेख नहीं है, जबकि दो दिन पहले ट्रंप ने संकेत दिया था कि रूस से हथियार और तेल आयात करने पर भारत पर आर्थिक कार्रवाई हो सकती है।

इसी बीच शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रूस के साथ भारत के रिश्ते समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका के संबंध समय-समय पर जटिल रहे हैं, लेकिन दोनों देश साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वाइट हाउस के बयानों पर सवाल वाइट हाउस से ही पूछे जाएं।
क्या झूठा दावा किया जा रहा है?
सोशल मीडिया अकाउंट @Middle_Eastern0 से यह कथित बयान ब्रेकिंग न्यूज के तौर पर शेयर किया गया: "India is playing with fire by buying Russian gas. If they don't back off, we will make their economy pay the price."-यह दावा किया गया कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को रूस से तेल खरीदने पर धमकी दी है।
वहीं @ChinainEnglis अकाउंट से भी यह कथित बयान ब्रेकिंग न्यूज के तौर पर फैलाया गया:"Our economy will not be run from the White House... Russian oil will continue to flow to India."-इसे भारतीय विदेश मंत्री का बयान बताया गया।
PIB Fact Check ने क्या कहा?
सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने साफ कहा कि न तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और न ही भारत के विदेश मंत्री ने ऐसे कोई बयान दिए हैं। यह फर्जी बयानों का सुनियोजित प्रसार है, जिसका उद्देश्य भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर भ्रम फैलाना है। वास्तविक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में भी भारत पर सीधे कोई पेनल्टी लागू नहीं की गई है, सिर्फ टैरिफ बढ़ाए गए हैं।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को रूस से तेल खरीदने पर धमकी दी और भारतीय विदेश मंत्री ने जवाबी बयान दिया।
नतीजा
PIB Fact Check ने स्पष्ट किया कि ये दोनों बयान पूरी तरह फर्जी हैं; न तो ट्रंप और न ही विदेश मंत्रालय ने ऐसी कोई टिप्पणी की है।
Rating
-
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?












Click it and Unblock the Notifications