Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, लखनऊ में स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: पूरे भारत में इस वक्त मानसून पूरे शबाब पर है, चारों ओर बादल बरस रहे हैं, रविवार को दिल्ली में जमकर बरसात हुई तो वहीं आज भी यहां पर झमाझम बारिश की उम्मीद है, आईएमडी ने पहले से ही यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है, उसके ताजा अपडेट के मुताबिक सोमवार को पूरे दिन मौसम यहां पर गीला ही रहेगा और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। आईएमडी ने कहा है कि 9 अगस्त तक यहां पर भारी बरसात के आसार हैं।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनताम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें सुधार हुआ है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 121 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -83 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -88 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 121 एक्यूआई

दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा , हिमाचल, राजस्थान में आज भी जमकर बादल बरसेंगे, उत्तर प्रदेश की काशी, अयोध्या और प्रयागराज में तो नदियों मे उफान आया हुआ है, इस वजद से नदियों वाले इलाके के आस-पास वाले एरिया में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

हिमाचल में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल , मंडी, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर में आज ऑरेज अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश

ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में मौसम गीला है और यहां पर ऑरेज अलर्ट जारी है।

महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला

अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई में आज भी बरसात होने के आसार हैं, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम और बारिश की स्थिति को देखते हुए, लखनऊ में आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+