Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: बादल फटने के बाद उत्तरकाशी में फर्जी वीडियो-तस्वीरों की बाढ़, जानिए 11 शवों की हकीकत

Fact Check of Fake Videos Photos: उत्तराखंड के उत्तरकाशी के गांव धराली व हर्षिल में बादल फटने की घटना के बाद अब वहां से फर्जी वीडियो और तस्वीरों की बाढ़ आ गई है, जिनसे सोशल मीडिया पर भ्रामक व गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेकिंग में सामने आया है कि वायरल तस्वीरों और वीडियो में दिखाई जा रही 11 लाशों और बाढ़ में फंसे लोगों की घटनाएं उत्तरकाशी की नहीं हैं, बल्कि अन्य जगहों की हैं।

Fact Check of Fake Videos

वायरल दावा नंबर एक

5 अगस्त 2025 को उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें जमीन पर 11 महिला-पुरुष के शव पड़े हैं। तस्वीर के बारे में लिखा गया है कि 'उत्तराखंड उत्तरकाशी धराली में बादल फटने से काफी लोगों की दर्दनाक मौत। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति शांति'

हकीकत क्या है?

11 लोगों की मौत का यह मामला उत्तरकाशी का नहीं है। यह उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए सड़क हादसे का है, जिसमें गोंडा के ग्राम सीहागांव के एक ही परिवार के 9 सदस्यों समेत 11 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद उनकी गाड़ी सरयू नहर पुल के पास नहर में गिर गई थी। हादसे में चार अन्य लोग घायल भी हुए।

उत्तरकाशी उत्तराखंड पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दोनों तस्वीरें शेयर करते हुए स्पष्ट किया कि 'सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा गोंडा की खबर को उत्तरकाशी, धराली आपदा से जोड़ा जा रहा है। उक्त तस्वीर का धराली आपदा से कोई संबंध नहीं हैं।'

वायरल दावा नंबर दो

एक वीडियो में कुछ बहते पानी के बीच और कुछ लोग किनारे पर खड़े हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह धराली गांव से आया नया वीडियो है।

हकीकत क्या है?

उत्तरकाशी उत्तराखंड पुलिस ने इस वीडियो को भी फर्जी बताया है और लिखा कि 'उक्त वीडियो को कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित कर हर्षिल,धराली आपदा से जोड़ा जा रहा है,जो कि पूर्णतया भ्रामक है। वीडियो का धराली आपदा से कोई सम्बन्ध नहीं है।'

उत्तरकाशी में कहां-कहां फटे थे बादल

12:40 बजे

गंगोत्री से 18 किलोमीटर पहले उत्तरकाशी के गांव धराली में बादल फटा। खीर गंगा नदी में सैलाब आया और 700 की आबादी वाला गांव महज 34 सेकंड में तबाह।

दोपहर 2 बजे

गांव धराली से 5 किलोमीटर दूर गांव हर्षिल में बादल फटने से तेल गाड़ नाले में बाढ़ आई, जिसकी चपेट में भारतीय सेना का कैंप व हेलीपैड भी आया। 11 जवान लापता।

अपराह्न 3 बजे

गांव धराली से सात किलोमीटर दूर सुक्खी गांव में भी बादल फटने की घटना हुई। वहां भी भारी नुकसान हुआ।

हर्षिल, धराली का अपडेट

उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार बादल फटने की घटना के बाद गांव हर्षिल व धराली में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। रेस्क्यू टीमों द्वारा आपदा स्थल से 135 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। धराली के पास(गंगोत्री की तरफ) से लगभग 100 लोग तथा हर्षिल आर्मी गेट से नीचे की तरफ 35 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। आपदा दलों द्वारा हर्षिल के पास अस्थायी पुलिया तैयार की गयी है। पुलिस,SDRF, NDRF, Fire,ITBP, Army सहित सभी आपदा दल लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

Fact Check

दावा

वायरल वीडियो में बहते पानी और किनारे खड़े लोग धराली में बादल फटने के बाद के दृश्य हैं।

नतीजा

वीडियो का धराली या उत्तरकाशी की किसी आपदा से कोई लेना-देना नहीं, यह फर्जी और भ्रामक है।

Rating

social media
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+