दांतों के लिए बड़े काम के हैं ये घरेलू नुस्खे, बनेंगे मोती की तरह चमकदार
नई दिल्ली, 25 जुलाई। मुस्कराता हुआ चेहरा ऐसी चीज है जो लोग अक्सर एक दूसरे से मुलाकात के दौरान नोटिस करते हैं। जाहिर है जब मुस्कान की बात होगी तो दांत की जरूर होगी। खूबसूरत और चमकते दांत हमारी मुस्कराहट की सबसे जरूरी चीज हैं लेकिन समय के साथ बहुत सारे लोग दांतों को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। या फिर तब उनका ध्यान पड़ता है जब शीशे में देखते हैं और पाते हैं कि उनके दांत कितने गंदे हो चुके हैं। ऐसे में कई बार लोग सोचते हैं कि मैं तो ब्रश कर रहा हूं फिर ऐसा कैसे हो गया लेकिन आपको समझना चाहिए कि बस इतना ही जरूरी नहीं है।

क्यों गंदे होते हैं दांत?
सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि दांत पर दाग कैसे पड़ते हैं। इनमें सबसे प्रमुख तो है खाद्य पदार्थ। बहुत सारे खाद्य पदार्थ जैसे कॉफी, चाय, कोला, वाइन और कुछ फल और सब्जियां हैं जो दांत पर दाग की वजह बन सकती हैं।
तंबाकू का सेवन, चाहे वह धूम्रपान हो या चबाना, भी दांतों पर गहरे दाग छोड़ सकता है।
दांतों को ब्रश करने या नहाने, खाना पकाने या फिर पीने के लिए इस्तेमाल होने वाले पानी में मिलने वाले तत्व भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
सिर्फ साफ-सफाई ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या, कुछ दवाएं भी हैं जो दांतों पर पीलापन बढ़ाती हैं।
सबसे महत्वपूर्ण उम्र वह कारक है जिसके बढ़ने के साथ बहुत सारे दोष आते हैं जिसे हम शायद ही नियंत्रित कर पाते हों।
भले ही आप दांतों पर पड़ने वाले दाग को रोक पाने में असफल रहे हों लेकिन कुछ घरेलू उपचार हैं जिनका इस्तेमाल करके आप फिर से चमचमाते और सफेद दांत पा सकते हैं।

बेकिंग सोडा से ब्रश करना
एक छोटी कटोरी में लगभग एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा में लगभग एक बड़ा चम्मच पानी मिलाएं (लगभग बराबर मात्रा में)। आपको एक गाढ़ा पेस्ट मिलेगा जिसे आप अपनी उंगलियों या मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश से अपने दांतों पर लगा सकते हैं। लगभग दो मिनट तक अपने दांतों को ब्रश से रगड़ें। इसे हल्के हाथों से ही करें ताकि चोट न लगे। इसके बाद अपने मुंह को पानी या माउथवॉश से अच्छी तरह से धो लें।
तेल मुंह में रखना
यह सुनिश्चित करने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। इसके लिए आपको मुंह में और दांतों पर हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने के लिए 15-20 मिनट के लिए मुंह में तेल का एक बड़ा चमचा घुमाना होगा। हालांकि इस बात की पुष्टि करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि तेल को रखने से दांत सफेद हो सकते हैं लेकिन यह दांतों की सतह से दाग साफ कर सकता है।

हाइड्रोजन पैराऑक्साइड पेस्ट या माउथवॉश
हाइड्रोजन पेराऑक्साइड एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। एक चिकना, गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त बेकिंग सोडा में एक चम्मच हाइड्रोजन पेराऑक्साइड मिलाएं। दांतों पर लगाने के 2-3 मिनट के बाद इसे धो लें। इसका असर अचानक नहीं दिखता बल्कि कुछ दिनों तक इसी तरह के पेस्ट का इस्तेमाल करें।
फलों के छिलके की मालिश
कुछ फलों के छिलकों में साइट्रिक एसिड होता है जो दांतों को सफेद करने में मदद करता है। दांतों को सफेद करने के उपाय के लिए एक केला, संतरा या नींबू का छिलका लें और इसे धीरे से अपने दांतों पर लगाएं। इसे करीब 2 मिनट तक रगड़ते रहें, फिर अपने मुंह को अच्छी तरह धो लें और अपने दांतों को ब्रश करें।

दिनचर्या में शामिल करें ये चीजें
दांत के दाग को जड़ से उखाड़ने से रोकें। दांतों पर दाग लगाने वाले पेय पदार्थों का सेवन करने के बाद मुंह को अच्छे से साफ करें।
कॉफी, चाय या सोडा पीते समय, अपने दांतों से संपर्क कम करने के लिए स्ट्रॉ के माध्यम से पीने की कोशिश करें।
अगर तंबाकू या तंबाकू उत्पादों का कोई भी उपयोग करते हैं तो इसे छोड़ दें।
फलों और सब्जियों से भरपूर स्वस्थ आहार लें।
अपने दांतों को ब्रश करना और उन्हें रोजाना साफ करना न भूलें।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications