85 साल बाद घोड़ी पर चढ़ा दूल्हा, तीन पीढ़ियों ने नहीं देखी थी बारात, बिहार की ये शादी हो गई Viral
Gaya Patwa Toli Wedding Tradition: बिहार के गया जिले की पटवा टोली से एक ऐसी भावुक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने 85 साल पुराने इतिहास को बदल दिया है। यहाँ एक परिवार में करीब आठ दशकों के बाद शहनाई गूंजी और दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकला। साल 1940 में एक शादी के दौरान हुए दुखद हादसे के बाद इस परिवार ने बारात निकालने और गाजे-बाजे पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी।
दशकों तक चली इस बंदिश के कारण कई शादियां बिना किसी शोर-शराबे के सादगी से हुईं। लेकिन इस बार, राजू पटवा की शादी से ठीक पहले घर में बच्चे के जन्म को एक 'शुभ संकेत' मानकर बुजुर्गों ने इस पुरानी परंपरा को तोड़ने का फैसला किया। 85 साल बाद निकली यह बारात अब पूरे इलाके में चर्चा और खुशियों का विषय बन गई है।

1940 का वो काला साया और एक अधूरा मंडप
इंटरनेट पर वायरल हो रही इस कहानी की जड़ें 1940 की एक दर्दनाक रात से जुड़ी हैं। उस वक्त परिवार से बारात तो धूमधाम से निकली थी, लेकिन खुशियां मातम में बदल गईं। मंडप में बैठने से ठीक पहले रात के 2 बजे परिवार के सदस्य नाथू पटवा की मौत हो गई, जिसके बाद बारात बिना शादी के लौट आई। इस गहरे सदमे ने ऐसी छाप छोड़ी कि परिवार ने बारात और घोड़ी चढ़ने को हमेशा के लिए 'अशुभ' मान लिया।
ये भी पढे़ं: ChiChi Call Viral Video: 'चीची' कौन हैं, MMS 'कांड' में बुरी फंसी? सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
85 साल का इंतजार और 17 बिन बारात वाली शादियां
क्या आप यकीन करेंगे कि इस परिवार में पिछले 85 सालों से दूल्हे ने घोड़ी का चेहरा तक नहीं देखा था? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीच करीब 16 से 17 शादियां हुईं, लेकिन परंपरा के डर से किसी ने भी गाजे-बाजे के साथ बारात नहीं निकाली। शादियां तो हुईं, पर वे इतनी सादी थीं कि मोहल्ले को भनक तक नहीं लगती थी। यह बंदिश एक ऐसी जंजीर बन गई थी जिसे तोड़ने की हिम्मत तीन पीढ़ियों तक कोई नहीं कर सका।
ये भी पढे़ं: Nagin Dance on Highway: बीच सड़क पर नागिन डांस कर रही थीं दो लड़कियां, तभी पहुंच गया कानून का 'सपेरा' और फिर..
घर में गूंजी किलकारी और टूट गई पुरानी कसम
इस वायरल खबर का सबसे इमोशनल मोड़ तब आया जब राजू पटवा की शादी तय हुई। परिवार ने नियम बनाया था कि जब तक लग्न के समय घर में किसी बच्चे का जन्म नहीं होगा, तब तक बारात नहीं निकलेगी। किस्मत देखिए, शादी से महज दो दिन पहले घर में बच्चे की किलकारी गूंजी। बुजुर्गों ने इसे कुदरत का करिश्मा और शुभ संकेत माना और 85 साल बाद फिर से बारात सजाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया।
भावुक कर देने वाला पल: जब घोड़ी पर चढ़ा दूल्हा
4 तारीख को जब पटवा टोली की गलियों में शहनाई बजी, तो पूरा इलाका सड़कों पर उतर आया। दूल्हे के दादा जानकी प्रसाद और पिता पन्ना लाल की भीगी आंखें इस बात की गवाह थीं कि यह सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि एक बड़ी जीत थी। यह खबर अब तेजी से ट्रेंड कर रही है क्योंकि यह बताती है कि समय के साथ पुरानी बंदिशों को तोड़ना क्यों जरूरी है। 85 साल बाद निकली यह बारात अब इलाके में नई उम्मीद का पैगाम बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications