जब सगा भाई ही मैदान पर हो तो? हार्दिक पंड्या संग रिश्ते पर क्रुणाल का छलका दर्द, खोला बड़ा राज

Krunal pandya on relationship with Hardik: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की लगातार दूसरी खिताबी जीत के बाद ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के घर में जश्न का माहौल है। आरसीबी ने जहां अपना खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड कर इतिहास रचने का काम किया। वहीं क्रुणाल पंड्या ने अपने करियर की पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी जीती। इस बड़ी कामयाबी के बाद क्रुणाल ने अपने छोटे भाई और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ अपने रिश्तों और खेल पर होने वाली चर्चाओं को लेकर खुलकर बात की है।

पंड्या ब्रदर्स का रहा है दबदबा (Krunal pandya on relationship with Hardik)

भारतीय क्रिकेट में पंड्या ब्रदर्स का दबदबा इस कदर है कि अब इस एक ही परिवार के पास कुल 10 आईपीएल ट्रॉफियां हो चुकी हैं। क्रुणाल और हार्दिक दोनों ने अलग-अलग टीमों से खेलते हुए 5-5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। क्रुणाल पंड्या ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक खास इंटरव्यू में हार्दिक के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।

Krunal pandya 1

हार्दिक से अक्सर होती है क्रिकेट पर बात

क्रुणाल पंड्या ने कहा कि जाहिर है, हम दोनों एक साथ काफी क्रिकेट खेले हैं। हम हमेशा क्रिकेट की रणनीतियों और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हैं, जिससे हम दोनों को मदद मिलती है। हमारे बीच क्रिकेट को लेकर हमेशा बेहद सकारात्मक बातचीत होती है कि हम खेल में और बेहतर कैसे कर सकते हैं। जब आपका सगा भाई भी उसी खेल में शीर्ष स्तर पर खेल रहा हो, तो यह एक-दूसरे के लिए बहुत मददगार साबित होता है। हमारे घर में 10 आईपीएल ट्रॉफियां होना कोई बुरा नंबर नहीं है। ईश्वर की हम पर बड़ी कृपा रही है।

दोनों भाइयों का आईपीएल सफर: कब और कैसे आईं 10 ट्रॉफियां?

हार्दिक पंड्या साल 2015 में मुंबई इंडियंस के उस स्क्वाड का हिस्सा थे, जिसने खिताब जीता था। इसके बाद क्रुणाल ने 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया। इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर साल 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। साल 2021 के बाद दोनों भाई अलग हो गए। हार्दिक गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान बने और अपने पहले ही सीजन (2022) में टीम को चैंपियन बना दिया।

Lalit Modi : 'मैं भगौड़ा नहीं हूं, राहुल गांधी खुन्नस खाए हैं', ललित मोदी का कांग्रेस पर वार, Video
Lalit Modi : 'मैं भगौड़ा नहीं हूं, राहुल गांधी खुन्नस खाए हैं', ललित मोदी का कांग्रेस पर वार, Video

ऐसा रहा है दोनों भाइयों का प्रदर्शन

वहीं क्रुणाल लखनऊ सुपर जायंट्स से होते हुए साल 2025 में आरसीबी के साथ जुड़े और लगातार दो सीजन (2025 और 2026) में बेंगलुरु को चैंपियन बनाने में ट्रंप कार्ड साबित हुए। क्रिकेट का मैदान जहां क्रुणाल के लिए खुशियां लेकर आया, वहीं हार्दिक पंड्या के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा। मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हार्दिक की टीम इस साल अंक तालिका में दूसरे-सबसे निचले पायदान (9वें नंबर) पर रही।

IPL में SRH ने जिसे नहीं दिया मौका, उस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, रचा इतिहास
IPL में SRH ने जिसे नहीं दिया मौका, उस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, रचा इतिहास

रिपोर्ट्स के मुताबिक तो इस खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक से मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी छीनी जा सकती है। इसके विपरीत, क्रुणाल ने अपनी पांचवीं ट्रॉफी जीतकर भाई की बराबरी कर ली है।

Lalit Modi: दामाद विदेशी, ससुराल अरबों की! ललित मोदी की सौतेली बेटी का IPL से है खास कनेक्शन
Lalit Modi: दामाद विदेशी, ससुराल अरबों की! ललित मोदी की सौतेली बेटी का IPL से है खास कनेक्शन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+