'घर की लेडीज को नचवा दो', खान सर ने पार की मर्यादा! सरेआम उछाला स्टूडेंट की मां-बहन का चरित्र
Khan Sir Viral Video Controversy: पटना के मशहूर शिक्षक खान सर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। वीडियो में खान सर किसी छात्र पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं, लेकिन मामला सिर्फ डांट-फटकार तक सीमित नहीं रहा।
गुस्से में उन्होंने छात्र, उसके परिवार और घर की महिलाओं को लेकर भी कई ऐसी बातें कहीं, जिन पर अब सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग उनकी भाषा की आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पूरे मामले को समझे बिना किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा। हालांकि वीडियो में कही गई बातों ने नया विवाद जरूर खड़ा कर दिया है।

वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो में खान सर किसी छात्र से नाराज नजर आते हैं। बातचीत के दौरान वह व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने और स्टडी मटेरियल भेजने की बात का जिक्र करते हैं। हालांकि छात्र ने क्या कहा था और खान सर किस वजह से नाराज हुए, यह वीडियो से साफ नहीं हो पाता। इसके बाद खान सर गुस्से में छात्र को लेकर कई तीखी बातें बोलते दिखाई देते हैं। वीडियो का यही हिस्सा सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: अंजना ओम कश्यप ने उड़ाई खान सर की धज्जियां, ऐसा सच लाईं सामने कि मुंह छिपा रहे पटना वाले फैजल खान!
छात्र पर किए तंज, स्टूडेंट की मां को भी बनाया निशाना!
वीडियो में खान सर छात्र के नाम और उसकी पहचान को लेकर भी तंज कसते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि अगर कोई गाना-बजाना या मनोरंजन का काम करता है तो फिर पढ़ाई करने क्यों आया है। इस दौरान उन्होंने कई अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।
महिलाओं को लेकर कही बात पर विवाद
विवाद सबसे ज्यादा उस हिस्से को लेकर हो रहा है, जिसमें खान सर छात्र के घर की महिलाओं का जिक्र करते हैं। वायरल क्लिप में वह कहते सुनाई देते हैं कि नौकरी करने से ज्यादा कमाई घर की महिलाओं को नचवाकर हो सकती है।
परिवार और मां को लेकर भी टिप्पणी
इस दौरान खान सर छात्र के परिवार और उसकी परवरिश पर भी टिप्पणी करते हैं। वह संस्कारों की बात करते हुए छात्र की पैदाइश और उसकी मां को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कहते सुनाई देते हैं। यही हिस्सा लोगों के निशाने पर है। कई यूजर्स का कहना है कि एक शिक्षक से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती।
खान सर ने क्या-क्या कहा?
वायरल वीडियो में खान सर कहते हैं, "व्हाट्सऐप ग्रुप, खान सर के व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐड हो जाइए। साले, ये सबको कोई तमीज-तरीका नहीं है। यही सब होता है, अपने माई-बहिन सबको बेच देता है सब। व्हाट्सऐप ग्रुप में भेज दीजिए। नंबर इधर दिया है, यहां पर। आज इनका अच्छे से इलाज करा देना, ठीक है। 2-2 बैच में ये बोला है।
साले नचनिया, नाम रख लिया है सिंगर। लिखता है कि नाम है सिंगर। साले नचनिया हो तो यहां क्या कर रहे हो? जाओ अपने घर में 2-3 महिला को लाओ, टाली (ट्रैक्टर-ट्रॉली) पर नचवाओ। तुम गाओ, वो नाचेगी सब। यहां पढ़ने किसलिए चले आए हो? नौकरी से ज्यादा तुम्हारे घर की महिला कमाएगी, नाचेगी सब तो। तुम अगर महीना भर नौकरी करोगे ना, तो 30 से 40 हजार सैलरी मिलेगा। घर की लेडीज को नचवा दो। 2-3 बार नचवाएगा तो काम हो जाएगा। बेवकूफ सब साला। यहां आके नौटंकी करता है।
सब पड़ोसी का औलाद है सब। सब जितना हरामी टाइप का होता है, सब ये बाप का नहीं है अपना। एकदम लिखकर रख लेना। अपने बाप का औलाद जो रहता है, उसके अंदर संस्कार रहता है। क्या इंसानियत के लिए सही है, क्या गलत। क्योंकि उसके बाप को पता है ये मेरा औलाद है, बचपन में उसको संस्कार दिया है। जब बाप जान जाता है कि इसकी मां खचरी थी, दूसरे का है, उसको संस्कार ही नहीं देता है। वही बड़ा होकर बिगड़ता है। पड़ोसी का औलाद सब साला एडमिशन ले लेता है।"
सोशल मीडिया पर बंटी राय
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की राय दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ लोग खान सर की आलोचना कर रहे हैं और उनके बयान को गलत बता रहे हैं। वहीं उनके समर्थकों का कहना है कि वीडियो का सिर्फ एक छोटा हिस्सा सामने आया है और पूरे वीडियो को देखे बिना फैसला नहीं किया जाना चाहिए। कई लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि वीडियो का पूरा वर्जन सामने आए ताकि यह समझा जा सके कि आखिर विवाद शुरू कैसे हुआ था।
अभी तक नहीं आया जवाब
वायरल वीडियो को लेकर अब तक खान सर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। साथ ही यह वीडियो कब का है और किस क्लास का है, इसकी भी पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चा लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें: Khan Sir ने कराई थी गोलीबारी? ज्ञान बिंदु के नए वीडियो से मचा हडकंप! खुल गई खान सर के दावों की पोल












Click it and Unblock the Notifications