PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त चाहिए तो 26 दिनों के अंदर निपटा लें ये काम, वरना नहीं आएंगे खाते में इस बार 2000
PM Kisan Yojana 23rd Installment Update: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ उठाते हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। हर चार महीने में मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त का इंतजार किसान बेसब्री से करते हैं।
लेकिन इस बार कई किसानों की अगली किस्त रुक सकती है। इसकी वजह कोई बड़ी गलती नहीं, बल्कि एक जरूरी प्रक्रिया को समय पर पूरा न करना है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि योजना का लाभ जारी रखने के लिए सभी लाभार्थियों को 30 जून 2026 तक e-KYC पूरा करना होगा। जो किसान तय समय सीमा तक यह काम नहीं करेंगे, उनकी अगली किस्त रोक दी जा सकती है।

e-KYC नहीं कराया तो रुक सकती है किस्त
PM Kisan योजना से जुड़े किसानों के लिए e-KYC कराना अब अनिवार्य है। सरकार का कहना है कि इससे फर्जी और अपात्र लोगों को योजना से बाहर किया जा सकेगा और सहायता राशि केवल सही किसानों तक पहुंचेगी। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: CM Kisan Kalyan Yojana: MP के किसानों को कब मिलेगा पैसा? किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त पर बड़ा अपडेट
30 जून है आखिरी तारीख
सरकार ने e-KYC पूरा करने के लिए 30 जून 2026 की अंतिम तारीख तय की है। इसके बाद जिन किसानों का सत्यापन पूरा नहीं होगा, उनकी अगली 2,000 रुपये की किस्त जारी होने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए लाभार्थियों को आखिरी समय का इंतजार नहीं करना चाहिए।
घर बैठे ऐसे करें e-KYC
किसान अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे e-KYC कर सकते हैं।
- इसके लिए PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को सत्यापित करें।
- प्रक्रिया पूरी होते ही e-KYC सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।
स्मार्टफोन नहीं है तो CSC सेंटर जाएं
जिन किसानों को ऑनलाइन प्रक्रिया करने में परेशानी होती है या जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी e-KYC करा सकते हैं। वहां बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
सरकार ने क्यों किया e-KYC जरूरी?
सरकार के अनुसार e-KYC के जरिए लाभार्थी की पहचान आधार रिकॉर्ड से मिलाई जाती है। इससे गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वाले लोगों की पहचान की जा सकती है। साथ ही यह सुनिश्चित होता है कि सरकारी सहायता सही किसान के खाते में ही पहुंचे। यही वजह है कि अब PM Kisan योजना के सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC जरूरी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana: 80 लाख महिलाएं योजना से हुईं बाहर? सीएम फडणवीस का आया जवाब












Click it and Unblock the Notifications