Nagin Dance on Highway: बीच सड़क पर नागिन डांस कर रही थीं दो लड़कियां, तभी पहुंच गया कानून का 'सपेरा' और फिर..
Nagin dance on highway Viral Video: सोशल मीडिया पर 'फेमस' होने का भूत आजकल लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वायरल रील के चक्कर में लोग न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला लखनऊ-कानपुर हाईवे का है, जहां दो युवतियों का बीच सड़क पर 'नागिन डांस' करना उन्हें भारी पड़ गया।
यूपी पुलिस ने न केवल उन पर एफआईआर (FIR) दर्ज की, बल्कि अपने सिग्नेचर 'फिल्मी स्टाइल' में एक वीडियो जारी कर रीलबाजों को सख्त चेतावनी दी है कि कानून के हाथ सपेरे से भी लंबे हैं।

snake dance viral reel: हाईवे बना डांस फ्लोर, फिर जो हुआ...
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उस वक्त राहगीर हैरान रह गए जब दो युवतियां चलती गाड़ियों के बीच रील बनाने के लिए सड़क पर उतर आईं। ट्रैफिक की परवाह किए बिना उन्होंने नागिन डांस शुरू कर दिया। कैमरा रोल हो रहा था और वे पब्लिसिटी की लहरों पर सवार थीं, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह 'नागिन स्टाइल' सीधे थाने का रास्ता दिखाएगा। वायरल होने की बेताबी ने उन्हें कानून के घेरे में ला खड़ा किया।
Snake dance viral Reel: यूपी पुलिस का 'अमरीश पुरी' वाला अंदाज
यूपी पुलिस अपने क्रिएटिव सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जानी जाती है। इस बार उन्होंने फिल्म 'नगीना' के अमरीश पुरी की क्लिप का इस्तेमाल किया, जिसमें वे बीन बजाते दिख रहे हैं। वीडियो पर कैप्शन दिया गया, नागिन का खेल, कानून की जेल।" पुलिस ने साफ कर दिया कि अगर आप सड़क पर 'बीन' की धुन पर नाचेंगे, तो कानून का 'सपेरा' कार्रवाई करने के लिए तैयार बैठा है। 56 सेकंड का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
ये भी पढे़ं: Muslim महिलाओं को कंबल देकर BJP नेता ने क्यों छीना? कहा- भगाओ इन्हें, Viral VIDEO पर भड़के Sachin Pilot !
'नागिन बनी तो FIR मिली': अनोखी चेतावनी
पुलिस के इस मजेदार लेकिन सख्त संदेश में तुकबंदी का जबरदस्त तड़का लगाया गया है। वीडियो में दिखाया गया कि "हाईवे पर डांस और थाने में चांस" जैसी गलतियां भारी पड़ सकती हैं। संदेश बिल्कुल स्पष्ट था, "सड़क पर नागिन बनीं और तोहफे में एफआईआर मिली।" इस फिल्मी तंज के जरिए यूपी पुलिस ने उन रीलबाजों को आईना दिखाया है जो व्यूज और लाइक्स के लिए सड़क सुरक्षा को मजाक समझते हैं।
ये भी पढे़ं: ChiChi Call Viral Video: 'चीची' कौन हैं, MMS 'कांड' में बुरी फंसी? सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
रीलबाजों को सख्त हिदायत: 'सुरक्षा से समझौता नहीं'
वीडियो के अंत में यूपी पुलिस ने एक गंभीर अपील भी की है। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि वे सड़क सुरक्षा के दुश्मन न बनें। ट्रैफिक नियमों को तोड़कर बनाई गई रील न केवल कानूनी मुसीबत लाती है, बल्कि जानलेवा भी हो सकती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि स्टंट और डांस के लिए सड़क नहीं, बल्कि सुरक्षित जगह चुनें, वरना अगला नंबर आपका भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications