'कपड़े हो गए छोटे', नसीहत देते ही हुईं ट्रोल, परेशान कंटेंट क्रिएटर ने उठाया बड़ा कदम, कौन हैं Anita Bishnoi
Who is Anita Bishnoi? डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाने और लाखों लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर क्रिएटर्स रील्स और वीडियो शेयर कर पॉपुलर हो रहे हैं और उनका चेहरा इंटरनेट सेंसेशन बन जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर जहां लोकप्रियता मिलती है, वहीं कंटेंट क्रिएटर/इन्फ्लुएंसर को आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।
ऐसा ही कुछ इंस्ट्राग्राम प्लेटफार्म की कंटेंट क्रिएटर अनीता बिश्नोई के साथ हुआ है। जिन्होंने एक वीडियो के जरिए महिलाओं के पहनावे और बदलती जीवनशैली पर चंद लाइनों के जरिए अपनी राय रखी लेकिन उन्हें नसीहत देना बहुत भारी पड़ गया। जानते हैं क्या है पूरा मामला और कौन हैं अनीता बिश्नोई?

क्या है पूरा मामला?
अनीता का "कपड़े हो गए छोटे शर्म कहां से आए..., रोटी हो गई ब्रेड तो ताकत कहां से आए..." वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और इंटरनेट यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने अनीता की बात का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने इनकी आलोचना करते हुए जमकर ट्रोल करने लगे।

"छोटे हो गए कपड़े..." पर जमकर होने लगी आलोचना तो?
लगातार ट्रोलिंग व आलोचना से अनीता बहुत परेशान अनीता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी बात रखी और उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनसे कोई शिकायत है तो सामने आकर बात करे, क्योंकि "कानून अपना काम करेगा।"
ट्रोलिंग से परेशान Anita Bishnoi ने उठाया बड़ा कदम
सोशल मीडिया पर अनीता इतना परेशान हो गई कि उन्होंने जहर खा लिया। पति दिनेश बिश्नोई ने बताया वो घर से बहार थे तभी उन्हें पता चला अनीता इंस्टाग्राम लाइव थीं और एक अन्य इन्फ्लुएंसर पर उत्पीड़न का आरोप लगा रही थीं। तभी बेटे ने फोन कर बताया कि अनीता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। पति ने बताया कि परिवार को लगातार धमकियां भी मिल रही थीं। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
कैसी है Anita Bishnoi की हालत?
परिवार ने उन्हें तुरंत जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां आईसीयू में भर्ती किया गया। अस्पताल के अनुसार, वह खतरे से बाहर व स्थिर हैं, पर डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
Who is Anita Bishnoi: कौन है अनीता बिश्नोई?
अनीता बिश्नोई राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली साधारण सी शादीशुदा घरेलू महिला हैं। इनके पति का नाम दिनेश है और इनका एक बेटा भी है। अनीता सोशल मीडिया पर राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में ये नजर आती हैं। कंटेंट क्रिएटर/इन्फ्लुएंसर अनीता आमतौर पर फैशन, लाइफस्टाइल और सोशल मीडिया रिलेटेड कंटेंट बनाती हैं। अनीता के सोशल मीडिया पर दस लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं।













Click it and Unblock the Notifications