AGI Explained: AI कुछ नहीं, 2030 तक दुनिया पलट सकता है AGI! वैज्ञानिकों ने क्यों कहा- नहीं बचेंगे इंसान?
AGI Explained: आज के दौर में जब भी हम "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस" यानी AI का नाम सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में चैटबॉट्स, ऑटोमेटेड कारें और वर्चुअल असिस्टेंट्स का ख्याल आता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हमारी जिंदगी को काफी बदल दिया है। मोबाइल से लेकर गाड़ियों और दफ्तरों तक, हर जगह आज AI का इस्तेमाल हो रहा है।

लेकिन अब इससे भी एक कदम आगे की तकनीक आने वाली है, जिसे आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) कहा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि AGI इंसानों जैसी समझ और सोच रखने में सक्षम होगा।
क्या है AGI? (What is AGI Explained in Hindi)
जहां आज का AI किसी खास काम के लिए बनाया जाता है, वहीं AGI में किसी भी तरह का काम करने की क्षमता होगी। यह इंसान की तरह सोचेगा, सीखेगा और अपने फैसले खुद ले सकेगा। यानी AGI के आने से मशीनें सिर्फ आदेश मानने वाली नहीं रहेंगी, बल्कि खुद से सोचने और नए आइडिया देने में भी सक्षम होंगी।
2030 तक इंसानी स्तर का AGI संभव: Google DeepMind
Google DeepMind की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2030 तक इंसानी समझ वाला AGI बन सकता है। DeepMind के CEO Demis Hassabis ने चेतावनी दी है कि अगर इस तकनीक पर सही तरीके से नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह इंसानियत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि AGI से "हमेशा के लिए मानवता का अंत" हो सकता है। हालांकि, DeepMind ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ऐसा कैसे हो सकता है। रिपोर्ट का फोकस इस बात पर है कि AI कंपनियों को किस तरह से सुरक्षा के उपाय अपनाने चाहिए।
DeepMind ने AGI से जुड़ी समस्याओं को चार हिस्सों में बांटा है:
गलत इस्तेमाल (Misuse): जब लोग AGI का गलत मकसद से इस्तेमाल करें।
गलत दिशा (Misalignment): जब AGI इंसानों के हितों के खिलाफ काम करने लगे।
गलतियां (Mistakes): जब तकनीक से अनजाने में नुकसान हो।
बुनियादी जोखिम (Structural Risks): जब सिस्टम में ही गहरी खामियां हों।
UN जैसी संस्था बनाने की मांग
DeepMind के CEO Hassabis ने यह भी सुझाव दिया है कि AGI जैसी ताकतवर तकनीक पर निगरानी रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसी एक अंतरराष्ट्रीय संस्था बनाई जाए, जो वैश्विक स्तर पर नियम बनाए और उनका पालन कराए।
AGI इंसानों से कैसे अलग होगा?
- सीखने की क्षमता: आज के AI को हर नए टास्क के लिए फिर से ट्रेन करना पड़ता है। AGI खुद से नए काम सीख सकेगा, बिना दोबारा प्रोग्राम किए।
- सामान्य समझ: मौजूदा AI सिर्फ एक सीमित टॉपिक पर अच्छा होता है, लेकिन AGI हर विषय में गहराई से समझ बना सकेगा।
- निर्णय लेने की शक्ति: AGI जटिल परिस्थितियों में भी इंसानों जैसी सोच और समझ के आधार पर फैसले ले सकेगा।
- क्रिएटिविटी: AGI नया संगीत बना सकता है, नई खोजें कर सकता है और ऐसी रचनात्मकता दिखा सकता है जो आज की मशीनें नहीं कर पातीं।
कितना बड़ा है खतरा? (AGI Threat to Humanity)
रिपोर्ट के मुताबिक, AGI के आने से दुनिया में विज्ञान, चिकित्सा, शिक्षा और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आ सकता है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से नहीं संभाला गया, तो इसके गंभीर और स्थायी नुकसान भी हो सकते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications