AI की दुनिया में Llama 4 के साथ कूदी जुकरबर्ग की Meta, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप वाले कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल
Llama 4 AI Models: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा (Meta) ने अपने नए एआई मॉडल लामा 4 स्काउट और लामा 4 मेवरिक को लॉन्च किया है। मेटा का ये एआई मॉडल्स नया कलेक्शन मेटा एआई ऑन द वेब के साथ वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के लिए आया है। ये लामा 4 कलेक्शन के तहत पहले दो ओपन-सोर्स एआई मॉडल हैं, और बाद में दो और मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है।
मेटा के इस नए एआई मॉडल्स को ''Llama'' की अधिकारिक वेबसाइट और Hugging Face से डाउनलोड किया जा सकता है। ये यहां से फ्री में मिल जाएगा। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक इंस्टाग्राम रील में कहा, ''लामा 4 मेटा एआई और ओपन सोर्स के लिए एक मील का पत्थर है। पहली बार, सबसे अच्छे छोटे, मध्यम आकार के और संभावित रूप से जल्द ही फ्रंटियर मॉडल ओपन सोर्स होंगे।''

मेटा के इस AI मॉडल्स की टक्कर गूगल और ओपनएआई से
इस नए मॉडल्स को लॉन्च करने के सथ ही मेटा ने Llama 4 Behemoth को भी शोकेस किया है। मेटा का कहना है कि ये दुनिया का सबसे स्मार्ट लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स में से एक है। कंपनी ने इसे सबसे पावरफुल मॉडल भी बता रही है। मेटा के इस नए एआई मॉडल्स की टक्कर गूगल और ओपनएआई के एआई मॉडल्स से है।
Llama 4 Scout की खासियत?
लामा 4 स्काउट एक छोटा मल्टीमॉडल मॉडल है, ये 10 मिलियन टोकन के कॉन्टेक्स्ट विंडो ऑफर करता है। ये Nvidia H100 जैसे एकल GPU पर चल सकता है। ये 17 बिलियन पैरामीटर्स और 16 एक्सपर्ट्स से लैस है। इसमें मिक्सचर ऑफ एक्सपर्ट्स (MoE) आर्किटेक्चर है और इसे अपनी कैटेगरी में सबसे अधिक ज्यादा करने वाला मॉडल माना जाता है।
यह भी कहा जा रहा है कि यह डीपसीक V3 से छोटा और अधिक कुशल है, जो 128 एक्सपर्ट का इस्तेमाल करके एक और 17-बिलियन-पैरामीटर मॉडल है। लामा 4 स्काउट आसान अनुमान लगाने के लिए एक ही होस्ट पर भी चल सकता है।
मार्क जुकरबर्ग बोले- हमारा मकसद दुनिया का लीडिंग AI बनाना है
मार्क जुकरबर्ग ने कहा है,
''हमारा मकसद दुनिया का लीडिंग एआई बनाना है और इसे ओपन सोर्स करने के साथ ही इसे सबके लिए उपलब्ध कराना है। मैं पिछले कुछ समय से कहता आ रहा हूं कि आने वाले दिनों में ओपन सोर्स एआई लीडिंग मॉडल बनने जा रहा है और लामा 4 से इसकी शुरुआत हो गई है।''
मेटा ने यह भी कहा है कि लामा 4 स्काउट गूगल के Gemma 3 और Gemini 2.0 Flash-Lite को कड़ी टक्कर दे सकती है। वहीं ओपन-सोर्स Mistral 3.1 को भी चुनौती देने वाला है। मेटा ने कहा है कि उनका बड़ा मैवरिक मॉडल भी परफॉर्मेंस में ओपनएआई के GPT-40 और गूगल के जेमिनी 2.0 फ्लैश से बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications