गुड़ीवाड़ा में जुए के आयोजन स्थल की ओर जाते टीडीपी नेताओं पर वाईएसआरसी के कार्यकर्ताओं ने की पत्थरबाजी

वाईएसआरसी कार्यकर्ताओं द्वारा टीडीपी नेताओं को उस सम्मेलन केंद्र में जाने से रोके जाने के बात तनाव का माहौल पैदा हो गया, जहां संक्रांति के दौरान एक कैसीनो (जुए) का आयोजन किया गया था।

हैदराबाद, 22 जनवरी। वाईएसआरसी कार्यकर्ताओं द्वारा टीडीपी नेताओं को उस सम्मेलन केंद्र में जाने से रोके जाने के बात तनाव का माहौल पैदा हो गया, जहां संक्रांति के दौरान एक कैसीनो (जुए) का आयोजन किया गया था। बता दें कि टीडीपी की तथ्यान्वेषी समिति गुरुवार को कृष्णा जिले के गुड़ीवाड़ा जिले में जुड़े के आयोजन से जुड़े तथ्यों को जुटाने के लिए गई थी। इस दौरान वाईएसआरसी के कार्यकर्ताओं ने टीडीपी की तथ्यान्वेषी समिति के सदस्यों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

chandrababu naidu

मामला तब ज्यादा बिगड़ गया जब स्थानीय पुलिस ने वाईएसआरसी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने के बजाय टीटीपी के नेताओं को ही गिरफ्तार कर लिया। जब टीडीपी के नेताओं ने पुलिस से उस जगह जाने की अनुमति मांगी जहां जुए का आयोजन हुआ था, तो पुलिस ने उन्हें अनुमति देने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस और नेताओं में जमकर बहस हुई। गुस्से में डीटीपी के नेताओं ने टीडीपी दफ्तर से जुए के स्थान तक रैली शुरू कर दी। टीडीपी के नेताओं को जुए के आयोजन केंद्र से पहुंचने से रोकने के लिए वाईएसआरसी के कार्यकर्ताओं ने भी एक रैली का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें: कर की उच्च दरों और बिना सोचे समझे लिए गए सरकारी फैसलों से आंध्र प्रदेश जनता त्रस्त- चंद्रबाबू नायडू

पुलिस ने दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने का भरपूर प्रयास किया लेकिन असफल रही, रैली के दौरान वाईएसआरसी के कार्यकर्ताओं ने टीडीपी के कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हादसे में पूर्व विधायक बोंडा उमामहेश्वर राव की कार के शीशे भी टूट गए। टीडीपी के प्रदेश अध्यक्ष के अत्चन्नायडू ने वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं द्वारा टीडीपी नेताओं पर हमले की निंदा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+